Amazon Prime Video ने Akshay kumar की OMG 2 को खरीदने से किया मना, अब इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है फिल्म 

Akshay Kumar OMG 2: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘OMG 2 (ऑ माय गॉड 2)’ मुसीबतों में पड़ती हुई नजर आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में न रिलीज करके सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। अक्षय की इस फिल्म को रिलीज करने के लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत की गई है। अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की फिल्म  ‘OMG 2 (ऑ माय गॉड 2)’ को अमेजन  प्राइव वीडियो ने खरीदने से मना कर दिया है। इसके अलावा उनकी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार ने भी डिजिटल राइट्स खरीदने से मना कर दिया है।

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी हैं। कमाल ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’मेरे सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 सीधे Voot पर रिलीज होने जा रही है। हॉटस्टार और अमेजन ने राइट्स खरीदने से मना कर दिया।’’हालांकि, कमाल आर खान के इस ट्विट पर अभी तक अक्षय कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज करने की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2 (ऑ माय गॉड 2)’ को निर्देशक अमित राय द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म  ‘OMG 2 (ऑ माय गॉड 2)’ से पहली बार मेगास्टार अक्षय कुमार और प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी साथ में नजर आयेंगे। इन दोनों की जोड़ी को पहली बार साथ में देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। 

फिल्म ‘OMG 2 (ऑ माय गॉड 2)’ में भगवान और भक्त की कहानी को दिखायाा जायेगा। इस फिल्म में भी पहली फिल्म  ‘OMG  (ऑ माय गॉड)’ की तरह ही समाज में धर्म को लेकर व्याप्त अंधविश्वास और बुराई को उजागर किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Dalljiet Kaur दूसरी बार बनने जा रही है दुल्हन, शेयर की मेहंदी सेरेमनी की फोटो

Latest Posts

spot_img

you may like