Rohit Sharma की शादी में Virat-Sonakshi ने किया धांसू डांस, सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों सितारे साड़ी की फॉल गाने पर डांस कर रहे है

Virat Kohli-Sonakshi Sinha Dance Video: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों धांसू डांस करते नजर आ रहे है। यह वीडियो टीम के कप्तान रोहित शर्मा की शादी का है। इस वीडियो में विराट कोहली और सोनाक्षी शर्मा ‘साड़ी का फॉल सा’ गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को एक फैन पेज पर शेयर किया है।

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले धांसू बल्लेबाज के इस वीडियो में डांसिंग स्किल्स भी नजर आ रही है। बता दें कि रोहित शर्मा की शादी दिसंबर 2015 में हुई थी।बता दें कि रोहित शर्मा की शादी दिसंबर 2015 में हुई थी। उस वक्त का यह वीडियो अब करीब 7 साल बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग विराट और सोनाक्षी के इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे है। विराट कोहली के कई डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे है। हाल ही में उनका एक इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। उन्होंने शाहरुख़ खान की फिल्म पठान के गाने पर डांस किया था। वीडियो में रविंद्र जडेजा भी नजर आए थे।

विराट कोहली को पंजाबी गाने बहुत पसंद है। मैदान पर एंग्री यंग मैन रहे विराट ने खेल के मैदान पर कई बार भांगड़ा भी किया है। विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती है। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड फोटो शेयर करती रहती है। हाल ही में संजय लीला भंसाली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक जारी किया था। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक दिखा।

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही है। सोनाक्षी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘दहाड़’ से डेब्यू कर रही है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज का प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। इस सीरीज में सोनाक्षी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली है। सीरीज का निर्देशन रीमा कागजी और रुचिका ओबेरॉय ने किया है और इसे इस साल स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut  ने खालिस्तान मूवमेंट के सर्मथक Amritpal Singh पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like