79 की उम्र में एक्टर Arun Bali ने ली अंतिम सासें, लंबे समय से इस बिमारी से पीड़ित थे

Arun Bali Death : फिल्म इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अब इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर सुनने में आ रही है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) जाते-जाते हर किसी की आंखों को नम कर गए। अब एक और फेमस एक्टर के निधन की खबर सामने आई है। बता दे कि 79 की उम्र में वेटरन एक्टर अरुण बाली (Arun Bali) का निधन हो गया है। उन्होंने 3 ईडियट्स, केदारनाथ जैसे दमदार फिल्मों में अभिनय किया था। लेकिन अब एक्टर के निधन की खबर सामने आई है।

ऐसे में एक्टर अरुण बाली (Arun Bali) के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। मुंबई में ही एक्टर अरुण बाली का निधन हुआ है। इसी साल एक्टर अरुण बाली न्यूरो मस्क्यूलर रोग मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी गंभीर बीमारी की वजह से मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती भी हुए थे। ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि सुबह 4:30 बजे अरुण बाली ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। आखिरी बार एक्टर अरुण बाली को आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था।

यही नहीं बल्कि अरुण बाली ने अपने एक्टिंग करियर में 3 इडियट्स, केदारनाथ, पानीपत, हे राम, दंड नायक, रेडी, जमीन, पुलिसवाला गुंडा, फूल और अंगार, और राम जाने जैसी फिल्मों में अपने अदाकारी के लिए वाहवाही लूटी थी। फिल्मों के अलावा अरुण वाली कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके थे। अरुण बाली एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता भी थे। उन्होंने फेमस सीरियल ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, और कुमकुम जैसे दमदार शो में काम किया था। 

यह भी पढ़ें :  Karan Johar ने कैंसर मरीजों की ऐसी की मदद, 2 घंटे में जुटाया एक करोड़ रुपये

Latest Posts

spot_img

you may like