Lata Mangeshkar Funeral: पंचतत्व में विलीन हुई स्वर कोकिला, हुआ एक युग का अंत, रहेंगी हमेशा यादों में

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन से एक युग का अंत हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमे कई लोग शामिल हुए

Lata Mangeshkar Funeral: अपनी आवाज़ से सभी के दिलो में अपनी एक खास छाप छोड़ने वाली भारतरत्न लता मंगेशकर जिन्हे लोग प्यार से दीदी भी बुलाते है, वे पंचतत्व में विलीन हो गई। लोगो के आँखों में आँशु दे कर स्वर कोकिला ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन वे लोगो के दिलो में हमेशा रहेंगी,और रहेंगी हमेशा यादों में।

मुंबई के शिवाजी पार्क में पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजली देने फ़िल्मी सितारों से लेकर राजनितिक जगत के लोग भी मौजूद थे। पीएम मोदी, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ और विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची वही साथ ही राज ठाकरे, आदित्य ठाकरे, श्रद्धा कपूर, सहित अन्य कई लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

लता मंगेशकर के परिवार वालो ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस अंतिम संस्कार में हज़ारों चाहने वाले और लता दीदी के परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियां भी लता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से शिवाजी पार्क लाया गया था।

आपको बता दें कि रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्तपाल में उनका निधन हो गया 92 साल की लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में भर्ती थीं और उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई थी। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

लता मंगेशकर के चले जाने से पूरा देश आज शोक मना रहा है लेकिन अपने चाहनेवालों के दिलो में वे हमेशा ही रहेंगी। उनके गाने और इंडस्ट्री में उनके योगदान को लोग हमेशा याद करेंगे।

ये भी पढ़े: Lata Mangeshkar Awards: फिल्म फेयर से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार तक, कई सारे अवार्ड से सम्मानित हुई है सुर कोकिला

Latest Posts

spot_img

you may like