Lata Mangeshkar Awards: फिल्म फेयर से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार तक, कई सारे अवार्ड से सम्मानित हुई है सुर कोकिला

अपनी आवाज़ के जादू से संगीत जगत में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली स्वर कोकिला आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपने सुपरहिट गानो के जरिये वे अक्सर हमारे पास रहेंगी। उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित भी किया जा चूका है

Lata Mangeshkar Awards List: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रविवार 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी साँसे ली। उनके निधन की खबर मानो आग की तरह पुरे देश में फ़ैल गई।फ़िल्मी हस्तियों के अलावा राजनीती से जुड़े लोगो ने भी दुःख व्यस्त किया। इस खबर के बाद जनता भी काफी दुखी है और इस खबर से सभी को धक्का लगा है। लता मंगेशकर अपनी गायकी के लिए न सिर्फ देशभर में बल्कि दुनिया भर में मशहूर थी। उन्हें कई सारे अवार्ड और सम्मान से नवाजा जा चूका है। 

आइये जानते है लता मंगेशकर को किन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साल 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में सुर कोकिला लता मंगेशकर को फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा 1972, 1975 और 1990 में लता मंगेशकर को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं 1966 और 1967 में महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार से लता मंगेशकर को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज बुक रिकॉर्ड भी बनाया है। 1989 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी उन्हें नवाजा गया है। वही 1999 में पद्म विभूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। साल 1993 में फ़िल्म फेयर के ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। वर्ष 1996 में स्क्रीन के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

साल 1997 में ‘राजीव गांधी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। वहीं 1999 में पद्मविभूषण, एन.टी.आर. और ज़ी सिने के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।सन 2000 में आइफ़ा के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सन 2001 में स्टारडस्ट के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’, नूरजहाँ पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े: Lata Mangeshkar Last Rites: 2 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार




ताज़ा ख़बरें