जब Divya Palat की मां ने Aamir Khan के पिता Tahir Hussain को नहीं पहचाना था, एक्ट्रेस ने लहरें से शेयर किया था रोचक किस्सा

दिव्या पलट ने अपने करियर के शुरूआती दौर में लहरें से खास बातचीत की थी। जिसमें दिव्या ने लहरें के साथ अपने करियर व फिल्मों में ब्रेक को लेकर विस्तार से बातें की थी

Divya Palat Exclusive Interview With Lehren: एक्ट्रेस दिव्या पलट की पहचान आज एक मशहूर थिएटर एक्ट्रेस के तौर पर है। हालाकि दिव्या पलट ने बचपन से ही विज्ञापन वगैरह से अपने ग्लेमरस करियर की शुरूआत कर दी थी। बाद में दिव्या ने बतौर एक्ट्रेस टीवी सीरियल कैप्टन व्योम से अपने एक्टिंग करियर का आगाज़ किया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आई। दिव्या पलट ने यूं तो कई फिल्में की, लेकिन उनका करियर बतौर लीड एक्ट्रेस कामयाब नहीं हो पाया। शायद इसीलिए दिव्या ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी की शुरूआत कर थिएटर से जुड़ी और कई यादगार नाटकों व शार्ट फिल्मों का निर्देशन किया और प्रोड्यूस भी किया। दिव्या पलट ने अपने करियर के शुरूआती दौर में लहरें से खास बातचीत की थी। जिसमें दिव्या ने लहरें के साथ अपने करियर व फिल्मों में ब्रेक को लेकर विस्तार से बातें की थी।

दिव्या पलट ने इसी बातचीत में ये भी बताया था कि किसी मैगजीन या फिर ऐड में दिव्या पलट को देखकर जब आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने उन्हे एक फिल्म का ऑफर दिया था। ताहिर हुसैन ने जब इसके लिए दिव्या के घर फोन किया, तो फोन दिव्या की मां ने रिसीव किया था। मजेदार बात ये थी कि दिव्या की मां ने उस वक्त ताहिर हुसैन को पहचान नहीं पाई थी। हालाकि बातचीत में वो कह रही थी कि हमने आपकी ये फिल्म देखी हैं, वो देखी। बाद में परेशान होकर ताहिर हुसैन ने खुद कह दिया था कि अरे बाबा मैं आमिर खान का पिता जी बोल रहा हूं, जिसकी आप फैन हैं। इसके बाद दिव्या की मम्मी को ऐहसास हुआ कि ताहिर हुसैन की शख्सियत कैसी है। हालाकि दिव्या उस वक्त विदेश में थी।

लहरें से बातचीत में ये बातें खुद दिव्या ने शेयर की थी। तो चलिए देखते हैं एक्ट्रेस दिव्या पलट का ये फ्लैशबैक इंटरव्यू। इसके लिए आपको दिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करना पड़ेगा या फिर आप लहरें पॉडकास्ट के यूट्यूब चैनल पर सीधे भी जा सकते हैं। दिव्या पलट ने मस्ती से लेकर चल मेरे भाई,कुछ ना कहो,दिल बेचारा प्यार का मारा,कृष्णा कॉटेज और ताहिर हुसैन की दिल ढूंढता है जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

ये भी पढ़े: 83 साल के हुए बॉलीवुड में Jumping Jack के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेंद्र, जानिए कैसे Ravi Kapoor से उनका नाम पड़ा Jeetendra

Latest Posts

spot_img

you may like