83 साल के हुए बॉलीवुड में Jumping Jack के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेंद्र, जानिए कैसे Ravi Kapoor से उनका नाम पड़ा Jeetendra

हिंदी सिनेमा में जंपिंग जैक के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेंद्र आज अपना 83 वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। 83 साल के होने पर जहां उनके फैन्स उन्हे जन्मदिन की बधाइंयां दे रहे हैं

Jeetendra Unknown Facts: हिंदी सिनेमा में जंपिंग जैक के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेंद्र आज अपना 83 वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। 83 साल के होने पर जहां उनके फैन्स उन्हे जन्मदिन की बधाइंयां दे रहे हैं, वहीं जीतेंद्र के परिवार के साथ जन्मदिन सेलीब्रेट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता ने बीती रात अपने बेटे तुषार कपूर व बेटी एकता कपूर के अलावा परिवार का दोस्तों के साथ रात को अपना जन्मदिन बहुत ही जोशीले अंदाज़ में सेलीब्रेट किया है। अभिनेता को उनके व्हाइट ड्रेस, यूनीक डांस स्टाइल और संवाद के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीतेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। फिर उन्हे जीतेंद्र फिल्मी नाम कैसे और किसने दिया। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

हिंदी सिनेमा के 60 और 70 के दशक में कई नये अभिनेताओं ने एंट्री ली थी। इनमें राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार और बाद में जीतेंद्र व राजेश खन्ना जैसे बडे सितारो के नाम भी शामिल रहे हैं, जिन्होने इसी दौर में अपने सिने करियर का आगाज़ किया था। ये सितारे जब अपने घर से मुंबई फिल्मों में काम करने का सपना लेकर आए, तो पुराना नाम पीछे छोड़कर नये नाम से आगे बढ़े। जैसे जनित खन्ना, राजेश खन्ना बनकर छा गए थे। इन्ही में एक नाम था जीतेंद्र उर्फ रवि कपूर का भी। रवि कपूर अपने पिता का पुश्तैनी ज्वेलरी का कारोबार संभालते थे। अच्छी बात ये थी कि उस जमाने के मशहूर फिल्म मेकर वी.शांताराम फिल्मों की शूटिंग के लिए नकली ज्वेलरी का ऑडर जीतेंद्र की दुकान पर ही दिया करते थे।

इसी सिलसिले में एक दिन जीतेंद्र, वी शांताराम से मिलने गए। पर उन्होने वी. शांताराम से फिल्मों में काम मांग लिया। उस समय तो वी.शांताराम ने मना कर दिया, लेकिन कुछ समय बाद जीतेंद्र को वी.शांताराम ने बुलावा भेजा और फिल्म नवरंग में एक छोटा सा रोल दिया। इसके बावजूद जीतेंद्र के पास काम नहीं था। एक दो फिल्म के लिए ट्राई भी किया। पर ऑडिशन में फेल हो गए। कुछ दिनों बाद निराशा में बैठे जीतेंद्र के पास फिर से वी.शांताराम का बुलावा आया।

जीतेंद्र वी.शांताराम से मिलने गए और इस बार उनके जिगरी दोस्त राजेश खन्ना ने कैसे ऑडिशन देना है, बाखूबी सिखा पढ़ाकर भेजा था। वी.शांताराम ने फिर जीतेंद्र को बना दिया गीत गाया पत्थरों ने फिल्म का हीरो। उस समय रवि कपूर के नाम से पहचाने जाने वाले इस नये नवेले अभिनेता को वी.शांताराम ने एक नया नाम दिया जीतेंद्र। यहीं से रवि कपूर जीतेंद्र बन गए और बबीता के साथ फिल्म फर्ज की बेजोड़ कामयाबी ने उन्हे हिंदी सिनेमा का जंपिंग जैक बना दिया।

ये भी पढ़े: Sikandar की आलोचना के बीच Salman Khan की दो नई फिल्मों Ganga Ram और Bajrangi Bhaijaan 2 को लेकर खबरें वायरल, जानिए क्या है…

Latest Posts

spot_img

you may like