Ayesha Jhulka On Early Fame Hiatus & Comeback: आयशा जुल्का का शुमार 90 के दशक की खूबसूरत व कामयाब अभिनेत्रियों में होता है। आयशा ने हालाकि बतौर बाल कलाकार ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन सलमान खान की लीड भूमिका से सजी फिल्म कुर्बान से आयशा जुल्का ने बतौर हीरोइन अपना फिल्मी डेब्यू किया था। इस फिल्म को दीपक बहरी ने निर्देशित किया था। फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन गाने लोगों ने खूब पसंद किए थे। इसके बाद आयशा की अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ी रिलीज हुई और उसके साथ ही आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इन दोनों ही फिल्मों की कामयाबी ने आयशा जुल्का को स्टार बना दिया था। इसके बाद तो एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन करीब एक दशक बाद आयशा ने फिल्में कम कर दी और आयशा के इस फैसले ने उनके करियर के ग्राफ को पटरी से उतार दिया था। हालाकि बाद में आयशा जुल्का ने वापसी तो की लेकिन वो कामयाबी से कोसो दूर रही।
आयशा जुल्का ने अपनी वापसी के वक्त लहरें के लिए एक फोटोशूट करवाया था और खास बातचीत भी की थी। आयशा ने इस मौके पर ये भी खुलासा किया था कि वो फिल्मों से दूर क्यों हो गई थी। इस बारे में आयशा ने लहरें से बातचीत करते हुए कहा था कि वो एक्टर अरमान कोहली से शादी करने वाली थी। इसलिए ब्रेक लिया था। अब चूकि किसी वजह से शादी नहीं हो रही है। दोनों के बीच अलगाव हो गया है। इसलिए फिल्मों में दोबारा वापस आ रही हैं। हालाकि इस वक्त आयशा जुल्का ने ब्रेकअप की वजहों पर बात नहीं की और कहा कि वो निजी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को अलग अलग रखना चाहती हैं। निजी लाइफ को लेकर वो ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। आयशा का ये पूरा इंटरव्यू आप लहरें पोडकास्ट यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक आयशा ने करियर के पीक पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म साइन की थी, जिसका नाम था दलाल। इस फिल्म में आयशा ने कई बोल्ड सीन्स दिए थे। जिसके लिए उनकीतब खूब आलोचना हुई थी। कहा तो ये भी जाता है कि इस फिल्म के बाद आयशा को कई बी-ग्रेड फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। इस फिल्म को लेकर तब काफी विवाद हुआ था और माना ये जाता है कि आयशा की इस फिल्म को करने की गलती ने उनका करियर बर्बाद कर दिया था। करीब इसी दौरान आयशा जुल्का के लव अफेयर्स भी चर्चा में रहे थे। अरमान कोहली के साथ तो आयशा जुल्का शादी करने वाली थी लेकिन पता नहीं क्यों दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और शादी नहीं हो पाई। नाना पाटेकर के साथ भी आयशा के अफेयर के चर्चे भी 90 के दशक में खूब सुर्खियों में रहे थे। कहा तो ये भी जाता है कि मनीषा कोईराला ने आयशा और नाना पाटेकर को एक साथ रंगे हाथ पकड़ भी लिया था और इसी वजह से मनीषा कोईराला और नाना पाटेकर के बीच ब्रेकअप भी हुआ था।
साल 2003 में आयशा ने एक बिजनेसमैन से शादी कर घर बसा लिया और फिर 2005 में वापसी के साथ आयशा जुल्का फिर से बॉलीवुड में किस्मत अजमाने आ गई। लेकिन आयशा की फिल्म में वापसी कुछ खास नहीं रही। हालाकि इस दौरान आयशा ने काफी काम किया। आयशा ने इस दौरान टीवी और फिर वेब सीरीज में भी काम किया। साल 2023 में हैपी फैमिली:कंडिशन अप्लाई और हुश हुश जैसी वेबसीरीज रिलीज हुई थी। आयशा के इस इंटरव्यू को पूरा देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: मशहूर तबला वादक Zakir Hussain को एक विदेशी लड़की से हुआ था प्यार, मां थी शादी के खिलाफ, फिर ऐसे हुई थी शादी

