Ustaad Zakir Hussain Unique Love Story: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। संगीत की दुनिया के उस्ताद का निधन सैन फ्रांसिस्को में हुआ, जहां के एक अस्पताल में वो दो हफ्ते से भर्ती थे। जाकिर हुसैन इंडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी से पीड़ित थे। 09 मार्च 1951 को मुंबई में जन्मे उस्ताद जाकिर हुसैन के पिता अल्लारक्खा भी भारतीय शास्त्रीय संगीत के जाने माने कलाकार थे। जाकिर हुसैन को पद्म श्री,पद्म विभूषण और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उस्ताद जाकिर हुसैन को चार बार ग्रैमी अवार्ड भी मिल चुका है। जाकिर हुसैन ने 11 साल की उम्र में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था।
जाकिर हुसैन ने जहां कई एलबम में काम किया है। वहीं वो अक्सर लाइव कॉन्सर्ट भी किया करते थे। फिल्म अभिनेता शशि कपूर के साथ जाकिर हुसैन ने एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया था। इसके अलावा जाकिर हुसैन ने फिल्म साज में भी काम किया है। जिसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस शबाना आजमी ने काम किया था। इसके अलावा भी जाकिर हुसैन कई औऱ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बात अगर जाकिर हुसैन के सफर की करें, तो वो बहुत ही शानदार रहा है। जाकिर हुसैन की लव स्टोरी भी एक समय काफी चर्चा में थी। जब उन्हे एक विदेशी लड़की से प्यार हो गया था। ये पहली बार था, जब जाकिर हुसैन के परिवार में ऐसा हुआ था।
Very pained to know about the sad demise of Ustad Zakir Hussain Saab. He was truly a treasure for our country’s musical heritage. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/a5TWDMymfZ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 16, 2024
जाकिर हुसैन जब 70 के दशक में संगीत की शिक्षा प्राप्त करने कैलीफोर्निया गए थे। तब उन्हे वहां एक इटैलियन-अमेरिकन लड़की से प्यार हो गया था। जिसका नाम एंटोनिया मिनेकोला था। शुरू शुरू में तो एंटोनिया झिझक रही थी लेकिन बाद में उन्हे भी जाकिर हुसैन से प्यार हो गया था। जाकिर और एंटोनिया के सामने अब अपने अपने परिवार को मनाने की बारी थी। दोनों के परिवार वालों ने पहले इसका विरोध किया, लेकिन धीरे धीरे करके सब मान गए। उस्ताद जाकिर हुसैन ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने कभी इसका विरोध नहीं किया लेकिन मां को ये पसंद नहीं था। जाकिर के परिवार में ऐसा पहली बार हुआ था। जाकिर ने आगे बताया था कि बाद में मां भी मान गई थी और इस तरह दोनों ने शादी कर ली थी। जाकिर हुसैन की दो बेटियां हैं।
जाकिर हुसैन के निधन की पहले अफवाह फैली थी, लेकिन बाद में परिवार ने कन्फर्म किया कि ये खबर सच है। जाकिर हुसैन के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जाकिर हुसैन के निधन पर दुख का इजहार किया है। इसक अलावा अमिताभ बच्चन,अक्षय कुमार सहित कई दूसरे बॉलीवुड सितारों ने भी जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जाहिर किया है।
ये भी पढ़े: Vikrant Massey ने एक्टिंग से ब्रेक लेने पर किया रिएक्ट, बोले इस वजह से ये फैसला लेने के लिए हुआ मजबूर