रिलीज हुआ पवन सिंह का स्पेशल सांग ‘हमार वाला डांस’

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह का गाना 'हमार वाला डांस' रिलीज़ किया गया है,देखिये क्या है खास.

भोजपुरी फिल्म इन्डस्ट्री में दर्शको को उनके सुपरस्टारों के एल्बम सांग काफी पसंद आते है और इन गानों को यूट्यूब पर काफी व्यूज भी मिलते है. आज हम बात कर रहे है पवन सिंह के नए गाने की जिसे अब तक का सबसे महंगा गाना माना जा रहा है. सोनी म्यूजिक पर रिलीस हुए इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल ही अलग लुक में नजर आ रहे है और उनके साथ ख्याति शर्मा नजर आ रही है.

इस गाने की शुरुवात भले ही काफी मॉडर्न अन्दाज में शुरू किया गया हो लेकिन गाने के आखिर में भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने मिल रही है.इस गाने की चर्चा काफी समय से सोशल मीडिया पर छायी हुई है,पवन वाला डांस,बिहार वाला डांस और यूपी वाला डांस यह बोल गाने में झलक रहे है. पवन सिंह के फैंस इस गाने का जितने बेसब्री से इंतजार कर रहे है अब उतनी ही तेजी से इस वीडियो को देख रहे है.

पवन सिंह इन दिनों अपनी नयी फिल्म ‘पवन पुत्र‘ की शूटिंग कर रहे है.इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका पंडित नजर आएंगी. पवन सिंह की हाल ही में फिल्म ‘जय हिंद’ रिलीज़ हुई थी जिसकी सफलता के बाद इस फिल्म की पूरी टीम ने एक साथ मिलकर पार्टी भी मनाया.

Latest Posts

spot_img

you may like