Zeenat Aman ने कही दिल की बात, वेस्टर्न ग्लैस के साथ ही वो हैं बिल्कुल देसी

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए कहा कि वह पूरी तरह देसी हैं और खिचड़ी उनका पसंदीदा मील है

Zeenat Aman Reacts On Her Favourite: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान को हमेशा उनके वेस्टर्न अंदाज़ के लिए जाना जाता है। जिन्होने इसी अंदाज़ में कई हिट्स दिए हैं। देव आनंद की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा हो या फिर राज कपूर की सत्यम शिवम सुंदरम हो, हर फिल्म में जीनत का बिंदास रूप देखने को मिलता है। पर कभी आपने जीनत अमान के दिल की सुनने की कोशिश की है। जीनत का पहनावा भले ही वेस्टर्न कल्चर के मुताबिक रहा हो लेकिन वो दिल से भारतीय और औरो की तरह एकदम देसी हैं।

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए कहा कि वह पूरी तरह देसी हैं और खिचड़ी उनका पसंदीदा मील है। इसके साथ ही अदाकारा जीनत ने इंस्टाग्राम पर सलवार कमीज में अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने माथे में सिंदूर लगाया हुआ है और लाल बड़ी बिंदी से अपने लुक को पूरा किया है।

कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है कि कपड़े ही वो सब नहीं होते, जो औरत को बनाते हैं। आप मुझे ‘वेस्टर्न ग्लैम’ से जोड़ सकते हैं लेकिन मैं उतनी ही देसी हूं। उन्होंने ये भी लिखा है कि और इससे ज्यादा, मेरी डाइट से ज्यादा कुछ नहीं बोलता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं दुनिया में कहां घूम रही हूं, दो दिनों के अंदर मुझे घर के खाने की याद आने लगती है और मैं एक भारतीय रेस्तरां की तलाश में निकल जाती हूं।

दाल चावल मेरा मुख्य भोजन है, लेकिन खिचड़ी मेरा पसंदीदा भोजन है। पापड़ और अचार लंच के लिए एकदम सही हैं। दक्षिणायन का डोसा मेरे पसंदीदा व्यंजन हैं। मैं काजू कतली को कभी भी ना नहीं कह सकती। मैं आम के मौसम में सबसे ज्यादा खुश रहती हूं। मेरे बेडरुम में हमेशा नमकीन के जार रखे रहते है। जीनत के मुताबिक भारत बहुत ही विविध है, मैं अभी भी नए व्यंजनों की खोज कर रही हूं। कृपया अपने पसंदीदा, स्थानीय सुझाव मेरे साथ साझा करें। मैं शाकाहारी हूं।

ये भी पढ़े: Hrithik Roshan की Krrish 4 को लेकर बड़ी अपडेट्स आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like