बॉयफ्रेंड ने जानवरों की तरह पीटा, खून से लथपथ हो गई थीं Zeenat, आंख में भी आई थी चोट, दर्दनाक रही प्रेम कहानी!

बता दे जीनत ने अपने करियर में 'हीरा पन्ना', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'यादों की बारात', 'धर्मवीर', 'कुर्बानी देसी' सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान को भला कौन नहीं जानता? एक ऐसा दौर था जब जीनत अमान पर पूरा देश फिदा था। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग मर मिटते थे और जब भी वह सुनहरे पर्दे पर आती थी तो दर्शकों का दिल जीत लेती थी। हालांकि जीनत अमान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चमक धमक वाली रही उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही। जी हां उन्होंने अपने जीवन में कई दर्द का सामना किया। तो चलिए जानते हैं जीनत अमान के जीवन के बारे में…

गुपचुप की थी शादी
बता दे जीनत अमान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। आज भले ही वह फिल्मों में नजर नहीं आती हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लाखों दीवाने हैं। जीनत अमान का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब उनके बॉयफ्रेंड ने उनके साथ सरेआम मारपीट कर दी थी। जी हां इस दौरान एक्ट्रेस को खून से लटपट भी देखा गया था जिसमें उनकी एक आंख भी खराब हो गई थी। कहा जाता है कि इस हादसे के बाद जीनत अमान पूरी तरह से टूट गई थी। दरअसल, जीनत अमान ने मशहूर अभिनेता संजय खान को डेट किया था। इन्होंने एक साथ फिल्म ‘अब्दुल्ला’ में काम किया जिसके दौरान यह दोनों एक दूसरे के इश्क में पड़ गए। बता दे संजय शादीशुदा थे इसके बावजूद उन्होंने जीनत को डेट किया और गुपचुप तरीके से इन्होंने शादी रचा ली।

रिश्ते में शुरू हो गया था तनाव
इसी बीच जीनत अमान अपनी फिल्मों में व्यस्त रहने लगी जो संजय खान को रास नहीं आया। कहा जाता है कि धीरे-धीरे इन्होंने एक दूसरे से मिलना भी बंद कर दिया लेकिन जीनत को सच्चा प्रेम था। ऐसे में वह संजय खान को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसी बीच कुछ डेट्स की वजह से जीनत संजय को टाइम नहीं दे रही थी लेकिन उन्होंने जैसे तैसे करके संजय खान के लिए टाइम निकाला और उनसे मिलने के लिए पहुंची, लेकिन संजय खान इस दौरान अपने बच्चों और पत्नी के साथ किसी पार्टी में शामिल थे।

जब जीनत ने उनको देखा तो उनसे चंद समय मांगा और उनसे बातचीत करनी चाही लेकिन संजय खान ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया जबकि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाकर उन पर खूब गुस्सा किया और उनके साथ मारपीट भी की। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस दौरान जीनत अमान के साथ उनकी हेयर ड्रेसर भी उनके साथ थी। जब जीनत के जोर से चिल्लाने की आवाज आई तो हेयर ड्रेसर उन्हें बचाने के लिए पहुंची तब संजय खान उनके साथ मारपीट कर रहे थे।

फिर एक्ट्रेस ने खत्म कर ली प्रेम कहानी
बता दे इस दौरान जीनत अमान खून से लथपथ हो गई थी और उनकी दाहिनी आंख में भी चोट लग गई थी। इसके बाद जीनत को लगभग 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह अपने घर आई और इस दौरान गहरे सदमे में पहुंच गई। इसके बाद जीनत ने संजय खान को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और साल 1985 में मजहर खान के साथ शादी रचा ली।

इसके बाद उनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ लेकिन साल 1998 में मजहर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। इसके बाद जीनत ने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश। बता दे जीनत ने अपने करियर में ‘हीरा पन्ना’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘यादों की बारात’, ‘धर्मवीर’, ‘कुर्बानी देसी’ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: 72 की उम्र में किसे डेट कर रही हैं Zeenat Aman? यंग जनरेशन को रिश्तें-नातें पर दी सलाह

Latest Posts

spot_img

you may like