Zeenat Aman की सोशल मीडिया पर हुई वापसी, हॉस्पिटल से फोटोज शेयर कर फैन्स को दी अपने हेल्थ की जानकारी, रिकवरी रूम से बोली हैलो

जीनत अमान ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि वो पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि उन्होंने ज्यादा विस्तार से बीमारी के बारे में कुछ नहीं बताया

Zeenat Aman Is Back On Social Media: गुजरे जमाने की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जीनत अमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद अब जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है। अपने नए पोस्ट के ज़रिए उन्होंने न सिर्फ अपनी गैरमौजूदगी की वजह बताई, बल्कि एक भावुक नोट के साथ अपने चाहने वालों से फिर से जुड़ने की खुशी भी जाहिर की।

जीनत अमान ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि वो पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि उन्होंने ज्यादा विस्तार से बीमारी के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन शेयर की गई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका आंखों का ऑपरेशन हुआ है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी उन्होंने आंखों के इलाज को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।

अपनी पोस्ट में जीनत अमान ने लिखा कि वो अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दो साल पूरे होने की खुशी भी जाहिर की और अपने फॉलोअर्स से पूछा कि वे आगे किस तरह की पोस्ट्स या कहानियां सुनना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स को एक ज़रूरी सलाह भी दी — सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स और गलत जानकारी से सावधान रहने की। फैन्स ने जीनत की वापसी का गर्मजोशी से स्वागत किया है। कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं दी हैं और उन्हें वापस देखकर खुशी जताई है। एक यूज़र ने लिखा है कि, आपका स्वास्थ्य सबसे पहले है, लेकिन आपको दोबारा देखकर दिल खुश हो गया।

70 और 80 के दशक की स्टाइल आइकॉन और ट्रेंडसेटर मानी जाने वाली जीनत अमान सोशल मीडिया पर अपने विचारशील और बेबाक पोस्ट्स के लिए जानी जाती हैं। वे न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की यादें ताज़ा करती हैं, बल्कि समाज, महिलाओं और निजी अनुभवों को लेकर भी मुखर रहती हैं। अपने पोस्ट के आखिर में एक्ट्रेस ने फैन्स से उनकी उत्सुकता के बारे में भी सवाल किया है कि वो उनसे क्या जानना चाहेंगे किसी फिल्म के बारे में या फिर निजी या फैशन या फिर किसी और विषय के बारे में, जिसके बारे में मैं विस्तार से बात कर सकती हूँ।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar और Salman Khan के ठुकराने के बाद Shah Rukh Khan ने इस एक शर्त पर साइन की थी Baazigar

Latest Posts

spot_img

you may like