Akshay Kumar और Salman Khan के ठुकराने के बाद Shah Rukh Khan ने इस एक शर्त पर साइन की थी Baazigar

लेखक रॉबिन भट्ट ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म बाजीगर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं हैं, जिनमें सबसे बड़ी बात यह थी कि इस फिल्म को पहले अक्षय कुमार और सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया था

SRK Said Yes To Baazigar Only On This One Condition: 1993 में रिलीज़ हुई अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित बाज़ीगर बॉलीवुड की उन फिल्मों में से एक मानी जाती है जिसने शाहरुख़ ख़ान के करियर को एक नया मोड़ दिया। इसके बाद शाहरुख खान सुपरस्टार की दौड़ में सबसे आगे हो गए और उनके जैसा स्टारडम अब किसी के पास नहीं है। हाल ही में मशहूर लेखक रॉबिन भट्ट ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म बाजीगर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं हैं, जिनमें सबसे बड़ी बात यह थी कि इस फिल्म को पहले अक्षय कुमार और सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया था।

रॉबिन भट्ट, जिन्होंने सड़क, आशिकी, और दिल है कि मानता नहीं जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी है, ने बताया कि बाज़ीगर की कहानी में निगेटिव शेड्स होने के कारण दोनों सुपरस्टार्स ने इसे करने से मना कर दिया था, लेकिन जब ये स्क्रिप्ट शाहरुख़ खान को सुनाई गई, उन्होंने केवल पहला हाफ सुनते ही हां कर दी।

एसआरके की एक शर्त थी: उन्होंने साफ़ कहा कि “जैसे आपने मुझे सुनाया है, वैसे ही फिल्म बनेगी। स्क्रिप्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।” यह आत्मविश्वास और किरदार को निभाने की उनकी हिम्मत ही थी जिसने बाज़ीगर को एक सुपरहिट बना दिया और शाहरुख़ को ‘रिस्की रोल्स’ के लिए तैयार एक एक्टर के रूप में स्थापित किया। बाजीगर में शाहरुख खान के अलावा काजोल,शिल्पा शेट्टी,जॉनी लीवर,दिलीप ताहिल,राखी,दिनेश हिंगू,सिद्धार्थ रे,अनंत महादेवन आदि लीड भूमिका में थे। जबकि संगीत अनु मलिक ने दिया था।

रॉबिन भट्ट ने यह भी खुलासा किया कि बाज़ीगर की प्रेरणा 1953 की नॉवेल ‘A Kiss Before Dying’ से ली गई थी, जिस पर पहले एक हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी थी। महेश भट्ट के साथ करीबी रिश्ता रखने वाले रॉबिन भट्ट का यह कहना न केवल फिल्म के पीछे की कहानी के रोचक किस्से को बयां करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे एक अभिनेता का भरोसा और एक लेखक की सोच मिलकर इतिहास रच सकते हैं।

ये भी पढ़े: Pahalgam Terror Attack: Fawad Khan और Vaani Kapoor की फिल्म Abir Gulaal भारत नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने यूट्यूब से गाने हटाए

Latest Posts

spot_img

you may like