Yukta Mookhey On Her Bond With Amitabh Bachchan: साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर सुर्खियों में आई युक्ता मुखी ने अपने सिने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म से की थी। जिसमें वो एक गाने में नजर आई थी। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसके बाद युक्ता ने 2002 में रिलीज हिंदी फिल्म प्यासा से अपने हिंदी फिल्मी करियर का आगाज़ किया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं कर पाई थी। हालाकि इसके बाद भी युक्ता ने कई फिल्में की, लेकिन कोई भी फिल्म ज्यादा सफल नहीं हो पाई। युक्ता आखिरी बार 2019 में रिलीज फिल्म गुड न्यूज़ में नजर आई थी। फिल्म मेमसाहब की शूटिंग के बाद लहरें ने युक्ता मुखी से खास बातचीत की थी। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्में, पसंदीदा एक्टर्स और अमिताभ बच्चन के साथ अपनी खास बॉन्डिंग को लेकर विस्तार से बातें की थी।
युक्ता मुखी ने लहरें से इस बातचीत में 2008 में रिलीज फिल्म मेमसाहब के बारे में बातचीत की थी, जिसमें उन्होने 1984 सिख दंगों से पीड़ित एक लड़की का किरदार निभाया था, जो हालात बस वेश्या बन जाती है। हालांकि उनका फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन उनके कुछ इंटरव्यू और फिल्मी पलों ने आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। ऐसा ही एक पल तब सामने आया जब युक्ता ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ अपनी खास बॉन्डिंग को लेकर एक बिंदास और दिलचस्प बयान दिया था। अपने इसी इंटरव्यू में युक्ता मुखी ने खुलासा किया कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ आईफा में स्टेज शेयर करने का मौका मिला था और उस दौरान उनके साथ एक अलग ही लेवल की केमिस्ट्री बनी। युक्ता का कहना था कि “मैं शायद पहली औरत हूं जो अमित जी की आंखों में आंखें डालकर बात कर सकती हूं।”
युक्ता के इस बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। युक्ता का ये आत्मविश्वास और उनकी सहजता दर्शाती है कि उन्होंने अमिताभ जैसे महान कलाकार के साथ काम करते हुए भी खुद को कमतर नहीं समझा। अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में अक्सर लोग घबरा जाते हैं, लेकिन युक्ता ने जिस तरह से उनके सामने खुलकर परफॉर्म किया और बातचीत की, वो काबिल-ए-तारीफ है। उनका यह अनुभव बताता है कि स्टारडम से ज्यादा ज़रूरी है आत्मविश्वास और सच्चा लगाव। युक्ता ने आईफा के मुंबई वाले प्रेस कांफ्रेंस से जुड़ा एक और किस्सा सुनाया कि जब वो साड़ी पहनकर आई, तो हाइट में छोटी लग रही थी। ये देख अमिताभ बच्चन ने कहा कि आज आप ऊंची हील नहीं पहनकर आई हैं। पहना करिए आप पर अच्छा लगता है। ऐसे ही और अनसुने किस्से जानने के लिए इस इंटरव्यू को पूरा देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करिए या फिर लहरें पॉडकास्ट के यूट्यूब चैनल भी क्लिक कर सकते हैं।

