जब सलमान-संजय लीला के बीच हुई थी भिंडत, तोड़फोड़ करने लगे थे भंसाली, जानिए क्या है पूरा मांजरा?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार सलमान खान और हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली की जोड़ी काफी पॉप्युलर है। दोनों ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया था। जहां संजय लीला भंसाली इस फिल्म के निर्देशक रहे थे तो वही सलमान खान इसमें मुख्य किरदार में नजर आए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने में कामयाब रही थी। हालांकि कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के सेट पर सलमान और संजय लीला भंसाली के साथ एक ऐसा वाकिया हो गया था जिस पर सलमान को बहुत गुस्सा आया था तो वहीं संजय लीला भंसाली, सलमान और पूरी टीम पर भड़क गए थे। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मांजरा?

संजय और सलमान के बीच झड़प
फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान खान के साथ पापुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी नजर आई थी। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को उन दिनों खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि यही वह फिल्म है जिसके सेट से सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी भी शुरू हुई थी।

इसी फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली कई बार सलमान पर चिल्ला उठे थे जिसके बाद उन्होंने संजय लीला को एक नसीहत भी दी थी। दरअसल, सलमान खान ने मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ भी काम किया है। सूरज बेहद ही सहज स्वभाव के व्यक्ति है। वह अपनी टीम को भी बहुत अच्छे से हैंडल कर लेते हैं। इसके इतर संजय लीला भंसाली जल्दी भड़क जाते हैं।

‘सूरज से कुछ सीखना चाहिए’
ऐसे में सलमान ने सूरज बड़जात्या का उदाहरण देते संजय लीला भंसाली को कहा था कि उन्हें सूरज से गुण सीखने चाहिए। सलमान ने कहा कि, “वो ऐसे डायरेक्टर हैं जो अपने एक्टर्स के खराब मूड को भी समझते हैं, वो जानते हैं कि अगर एक्टर का मूड खराब है तो उनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं होगा इसलिए वो शूटिंग के लिए फोर्स नहीं करते हैं।” वहीं संजय के बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘वो चिल्ला रहे थे… और वो बहुत ज्यादा था। मैंने उनसे कहा कि जाओ और सूरज से कुछ सीखकर आओ। वो सामान भी फेंक रहे थे.. उन्होने मुझसे कहा,’हां, मैं आपा खो रहा हूं।’ मैंने कहा पहले तुम धैर्य रखो।’

बता दे सलमान ने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘खामोशी द म्यूजिकल’ में भी काम किया था। यह संजय की पहली फिल्म थी।

ये भी पढ़ें: ‘उसकी वजह से आज मेरे भाई की ये हालत है..’ जब ऐश्वर्या पर भड़क गए थे Salman के भाई Sohail Khan!

Latest Posts

spot_img

you may like