‘उसकी वजह से आज मेरे भाई की ये हालत है..’ जब ऐश्वर्या पर भड़क गए थे Salman के भाई Sohail Khan!

'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर इनका इश्क परवान चढ़ा था। जहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे तो वहीं निजी जिंदगी में भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

फिल्मी दुनिया में ऐसी कई प्रेम कहानी है जिनकी शुरुआत तो बहुत अच्छी हुई, लेकिन इनका अंत बेहद ही दर्दनाक रहा। फिर चाहे अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी को देख लीजिए या फिर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी का ही जिक्र कर लीजिए। इंडस्ट्री में इस तरह की कई प्रेम कहानी है जो शादी जैसे मुकाम तक नहीं पहुंच पाई। हमेशा ऐश्वर्या और सलमान को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही है, लेकिन अंत में इन्हें अफवाह ही करार दिया गया। वही एक बार सोहेल खान से सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप पर कुछ पूछ लिया था जिसके बाद वह बुरी तरह भड़क गए थे। चलिए जानते हैं क्या था पूरा मांजरा?

सलमान को ऐश्वर्या से थी बेपनाह मोहब्बत
सबसे पहले बात कर लेते हैं सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी के बारे में। बता दे ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर इनका इश्क परवान चढ़ा था। जहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे तो वहीं निजी जिंदगी में भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया। सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे के साथ हाथों में हाथ लिए दिखाई देने लगे।

वही सलमान भी ऐश्वर्या पर जान छिड़कते थे और दोनों की शादी तक की चर्चा होने लगी थी। हालांकि अचानक उनके रिश्ते में ऐसी खटास आई कि दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। उन दिनों मीडिया में सलमान और ऐश्वर्या को लेकर तरह-तरह की बातें की गई। यह तक कह गया कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ मारपीट की। इसके अलावा भी सलमान को लेकर तरह-तरह की बातें की गई।

शोहेल ने ऐश्वर्या को बताया था गलत
कहा जाता है कि ऐश्वर्या से अलग होने के बाद सलमान खान पूरी तरह से डिप्रेशन में चले गए थे और ना ही वह कभी मूव ऑन कर पाए। कहने वाले यह भी कहते हैं कि शायद ऐश्वर्या की वजह से सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। हालांकि lehren.com इस तरह की पुष्टि नहीं करता। सलमान खान की शादी न करना उनका एक निजी फैसला है।

वही जब सोहेल खान से ऐश्वर्या और सलमान खान के बारे में सवाल किया गया था तो वह बुरी तरह भड़क उठे थे, उन्होंने सलमान की हालत का जिम्मेदार ऐश्वर्या को ठहराया था। उन्होंने बताया था कि, “वह अब पब्लिक में रो रही हैं। लेकिन जब वह सलमान के साथ थीं और एक फैमिली मेंबर की तरह बार-बार हमारे घर आया करती थीं, तब क्या कभी उन्होंने दोनों के रिश्ते को कुबूल किया? उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। इसने सलमान को इनसिक्योर फील करवाया। वह जानना चाहते थे कि ऐश्वर्या उन्हें कितना चाहती हैं, लेकिन ऐक्ट्रेस ने कभी इसे जाहिर नहीं किया।”

इसके बाद दोनों के बीच विवाद छिड़ गया। फिर ऐश्वर्या और सलमान हमेशा के लिए अलग हो गए और ना ही इन्होंने एक दूसरे के साथ कभी काम किया। इस प्रेम कहानी के अंत ने दोनों के फैंस का दिल भी तोड़ दिया था। आलम यह है कि आज भी ऐश्वर्या और सलमान किसी पार्टी में शामिल होते हैं तो यह दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: जब एक के बाद एक Aishwarya को 5 फिल्मों से किया बाहर, छलका दर्द, बोली- वजह तो बताई होती…

ताज़ा ख़बरें