Mithun: इंडस्ट्री का एकलौता एक्टर जिसके सामने बंद हो गई थी Rajkumar की बोलती, एक झटके में ठिकाने लगा दिया था दिमाग!

राजकुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं साल 1996 में उनका निधन हो गया।

राजकुमार हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जिनके सामने बड़े-बड़ों की बोलती बंद हो जाती थी। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए इतने मशहूर थे कि किसी को भी कुछ भी बोल देते थे। इस दौरान लोगों को गुस्सा तो आता था लोग उन्हें कुछ नहीं कहते थे क्योंकि उनका अंदाज ही कुछ ऐसा था। बता दे गोविंदा से लेकर अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, सलमान खान, बप्पी लहरी जैसे कई कलाकार है को राजकुमार की खिल्ली से नहीं बच पाए हैं। लेकिन मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक झटके में उनकी बोलती बंद कर दी थी। चलिए जानते हैं मिथुन चक्रवर्ती और राजकुमार से जुड़ा यह पूरा किस्सा क्या है?

इस फिल्म के दौरान हुआ था मामला
दरअसल, राजकुमार एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जो अभिनेता उसे लेकर निर्देशों तक का मजाक उड़ा देते थे, लेकिन मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सामने उनकी बोलती बंद हो गई थी। यह बात फिल्म ‘गलियों की बादशाह’ के दौरान की है। जब मिथुन को इस फिल्म में एक छोटा सा रोल ऑफर हुआ था। कहा जाता है कि इस दौरान राजकुमार ने इस फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी।

इसके बाद निर्देशक से कहा कि, ”माना इसका फिल्म में छोटा सा रोल था ये क्या नए नए स्ट्रगलर्स को उठा ले आते हो”। राजकुमार की यह बात मिथुन को पसंद नहीं आई। वे राजकुमार के पास पहुंच गए और कहने लगे कि, ”आप जिस न्यू कमर की बात कर रहे थे कि वो इंडस्ट्री में नया नहीं कर पाएगा वो मैं ही हूं”।

दोनों के बीच हुई थी बहस
इसके बाद राजकुमार मिथुन को कहते हैं, ”तुम कहां एक्टिंग करने आ गए, ये कोई बच्चों को खेल नहीं”। इसके जवाब में मिथुन ने कहा था कि, ”मैं जानता हूं कि एक्टिंग बच्चों का खेल नहीं है। लेकिन देखना एक दिन मैं बहुत बड़ा स्टार बनूंगा”। फिर मिथुन की बात पर मुस्कुराते हुए राजकुमार कहते हैं ”बच्चे में जोश बहुत ज्यादा ही है”। इसके बाद फिर मिथुन कहते हैं ”अगर आप अपने यंग एक्टर्स को इस तरह से ट्रीट करोगे तो आगे आपके साथ शायद ही कोई यंग कलाकार काम करे”।

इसके बाद राजकुमार ने यहां पर अपनी जुबान बंद ही रखना ठीक समझा। बता दे राजकुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं साल 1996 में उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: Flop हो या Hit.. हर फिल्म के बाद अपनी फ़ीस बढ़ा देते थे राजकुमार, रौब ऐसा कि बड़े-बड़े एक्टर की बंद हो जाती थी बोलती!

Latest Posts

spot_img

you may like