Mika Singh: गायकी से ज्यादा विवादों से रहा है नाता, बर्थडे पर जानिए सिंगर ने अपना 33वां जन्मदिन कैसे किया था सेलीब्रेट

मशहूर गायक मीका सिंह ने हिंदी व पंजाबी में कई शानदार नगमें गाए हैं। मीका आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में देखते हैं सिंगर ने अपना 33वां जन्मदिन कैसे मनाया था

When Mika Singh Celebrated His 33rd Birthday In Grand Style: सिंगर मीका सिंह का हाल ही में गाया फिल्म पुष्पा 2 द रूल का गाना वायरल हो गया था। हालाकि अभी ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है। पुष्पा पुष्पा इस टाइटल गाने में मीका के साथ नकाश अजीज की भी आवाज़ है। मीका सिंह आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं मीका सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य,जिनका विवादों से ज्यादा नाता रहा है। साथ ही साथ लहरें की अर्काइव से एक पुराना वीडियो भी देखते हैं जिसमें सिंगर कई दूसरे फिल्म व टीवी सितारों के साथ अपना 33वां जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

सबसे पहले बात करते हैं मीका सिंह के विवादों की। मीका सबसे पहले तब विवादों में आए थे, जब उन्होने एक पार्टी में राखी सावंत को किस कर लिया था। ये विवाद इतना मशहूर हुआ था कि बाद में इस लेकर एक गाना भी बना दिया गया था। इसके बाद 2013 में मीका विदेशी मुद्रा को लेकर चर्चा में आए थे। इतना ही नहीं उन पर एक ब्राजीलियन लड़की ने उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। उन्हे हिरासत में भी लिया गया था। विवादों के बीच मीका सिंह ने कई हिट्स सांग्स भी दिए हैं। मीका सिंह के गाने अक्सर लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देते हैं। मीका सिंह के जन्मदिन के मौके पर लहरें आपके लिए एक फ्लैशबैक वीडियो लेकर आ रहा है। जिसमें मीका अपना 33वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं।

मीका सिंह के इस 33वें जन्मदिन की पार्टी में कई फिल्मी व टीवी सितारे नजर आए थे। इनमें पॉप गायिका हार्ड कौर से लेकर रोनित रॉय,गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण,सिंगर सोनू निगम व मुकेश ऋषि जैसे कई फिल्मी सितारे शामिल हैं। इस मौके पर सोनू निगम ने बात करते हुए कहा था कि मीका आज के जमाने के अच्छे सिंगर हैं और हमारी इंडस्ट्री के हैं। इसलिए उन्हे बर्थडे विश करने चले आए। तो वहीं सिंगर आदित्य नारायण ने कहा कि एक ही सिंगर हैं जो 1 करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं। उन्होने तो मुझे इनवाइट भी नहीं किया था। विश करने के लिए फोन किया था, तो बुला लिया और चला आया।

मीका ने इस मौके पर कहा कि शुरू से ही बर्थडे मनाने की आदत रही है। स्कूल के जमाने से ही सब घर पर आते थे और पापा सभी को पार्टी देते थे। तभी से हम बर्थ मना रहे हैं। आपको बता दें कि मीका ने अपना सपना मनी मनी से लेकर जब वी मेट,देसी ब्वॉयज,राउडी राथौड़ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गानों को अपनी आवाज से सजाया है और कई बड़े सितारों की आवाज़ बन लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

ये भी पढ़े: ‘अफवाहें सच है…’ छपे Sonakshi Sinha की शादी के कार्ड! इस दिन दूसरे धर्म में शादी रचाएंगी एक्ट्रेस?

Latest Posts

spot_img

you may like