जब Madhuri को अपने पति के करीब देख भड़क गई थी Anil Kapoor की पत्नी, सेट पर हुआ था हंगामा!

माधुरी और अनिल कपूर 90 के दशक के सबसे पॉपुलर कलाकार रहे हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों ने इतनी पसंद की की हर दूसरी फिल्म में इन्हें एक साथ देखा जाता था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता? माधुरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं अभिनेता अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही। एक समय पर इंडस्ट्री में माधुरी और अनिल की जोड़ी ने कई हिट फिल्मे दी है। यही वजह है कि लोग इन्हें एक दूसरे के साथ खूब पसंद करते हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं माधुरी और अनिल से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब इनकी नजदीकियों को देख अनिल की पत्नी सुनीता भड़क उठी थी। तो चलिए जानते हैं क्या पूरा मांजरा?

18 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
दरअसल, माधुरी और अनिल कपूर 90 के दशक के सबसे पॉपुलर कलाकार रहे हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों ने इतनी पसंद की की हर दूसरी फिल्म में इन्हें एक साथ देखा जाता था। अनिल और माधुरी ने ‘बेटा’, ‘जमाई राजा’, ‘खेल’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’ जैसी कम से कम 18 से भी ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया। दोनों की जोड़ी सुनहरे पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी पसंद की गई और इतनी पसंद की गई कि बॉलीवुड गलियारों में उनके अफेयर तक की खबरें सामने आ गई। जी हाँ..हर कोई ये कहने लगा था कि अनिल और माधुरी एक दूसरे के इश्क में है।

सुनीता को लग गई थी भनक
इस दौरान अनिल कपूर शादीशुदा थे। जाहिर सी बात थी कि शादीशुदा होते हुए जब एक्टर को लेकर इस तरह की खबर सुनाई दे तो उसकी पत्नी भड़क जाती है। ठीक ऐसा ही हुआ अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ। जब उन्हें माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के अफेयर की भनक लगी तो उन्होंने आव देखा ताव वह सीधे अनिल और माधुरी की फिल्म के सेट पर चली गई। हालाँकि माधुरी और अनिल के अफेयर की खबर अफवाह निकली।

सुनीता की इस तरह की हरकत से माधुरी दीक्षित ने फैसला कर लिया था कि वह अनिल कपूर के साथ काम नहीं करेगी और कई सालों तक उन्होंने अनिल के साथ काम नहीं किया। इसके बाद साल 2019 में इन्होंने लंबे समय के बाद फिल्म ‘टोटल धमाल’ में काम किया था। बता दें, अनिल और माधुरी एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें: ‘उसकी वजह से आज मेरे भाई की ये हालत है..’ जब ऐश्वर्या पर भड़क गए थे Salman के भाई Sohail Khan!

Latest Posts

spot_img

you may like