जब Govinda को Dilip Kumar ने इतनी बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला, दिलीप कुमार की वजह से बची थी गोविंदा की जान

When Dilip Kumar Saved Govinda: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता गोविंदा जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों का कई सालों तक मनोरंजन किया। गोविंदा ने 80 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अपने करियर की शुरूआत गोविंदा एक साथ चार-चार फिल्मों की शूटिंग करते थे। इतनी सारी फिल्मों की शूटिंग एक समय पर करने के कारण गोविंदा लगातार 15 दिनों तक सही से सो भी नहीं पाए थे और उनकी तबियत खराब हो गई जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जब यह बात बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को पता चली, तो एक दिन उन्होंने गोविंदा को अपने घर बुलाया और एक सलाह दी, जिसके बाद गोविंदा की जान बच पाई। 

गोविंदा ने द कपिल शर्मा के शो में इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि, ‘’मैं कई बार अस्पताल में भर्ती हुआ, तो एक दिन दिलीप साहब ने मुझे घर बुलाया और पूछा कि तुम बार-बार बीमार क्यों पड़ जाते हो, तुम तो अभी यंग हो। तो मैंने उनसे कहा कि जी मैं पिछले 15 दिनों से लगातार काम कर रहा हूं। इसपर मुझे दिलीप साहब ने कहा कि ऐसे तो तुम खत्म हो जाओगे। एक काम करो जो 25 फिल्में साइन की हैं, उन्हें छोड़ दो। तो मैंने कहा सर कि मैं तो उन 25 फिल्मों के पैसे खा गया हूं।’’ इसके बाद दिलीप साहब ने गोविंदा को 25 फिल्मों को छोड़ने के लिए एक व्यक्ति से पैसे उधार दिलवाए। गोविंदा ने यह 25 फिल्में छोड़ी और फिर अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू किया। गोविंदा मानते हैं कि अगर उन्होंने वो 25 फिल्में नहीं छोड़ी होती, तो उनका बचना मुश्किल था। 

इसी शो में गोविंदा ने बताया कि इतने फिल्में एक साथ करने के कारण ही वे अक्सर सेट पर लेट पहुंचा करते थे। इसके अलावा गोविंदा ने यह भी बताया था कि उन्होंने कॉमेडी दिलीप कुमार से सिखा और डांस को किस तरह क्या जाता है, वो भी दिलीप कुमार को फॉलो करके ही किया। 

ये भी पढ़ें: जब Dalip Tahil को  Baazigar में SRK को मारना पड़ा भारी, बोले एक महिला  फैन ने उन्हें बोली थी यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like