जब Amitabh Bachchan को दिल्ली में किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला, तो अभिनेता साइकिल चलाकर चंडीगढ़ में कॉलेज ढूंढने गए थे

When Amitabh Bachchan Didn’t Get Admission In Any College In Delhi, The Actor Cycled To Chandigarh To Find A College: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले काफी संघर्ष किया है, उन्होंने बताया है कि अपना ग्रेजुएशन करने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उन्हें दिल्ली के किसी भी अच्छे कॉलेज में दाखिला नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्हें साइकिल चलाकर चंडीगढ़ तक जाना पड़ा, ताकि उन्हें चंडीगढ़ के किसी कॉलेज में एडमिशन मिल जाए। 

अमिताभ ने इस बात का खुलासा हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के एक एपिसोड में किया है। अमिताभ ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, हमकों कहीं दाखिला ही नहीं मिल रहा था और हम दिल्ली में कॉलेज ढूंढ रहे थे। किसी ने हमसे कहा  कि हमें चंडीगढ़ में दाखिला मिल जाएगा। इसलिए हम अपनी साइकिल से चंडीगढ़ गए। बाद में, काफी खोजबीन करने के बाद आखिरकार हमें दिल्ली में ही एडमिशन मिल गया। हमनें बीएससी लिया और पहले ही लेक्चर में हमें समझ में आ गया था कि यह हमारे लिए नहीं हैं।’’

हालांकि, अमिताभ बच्चन को स्नातक करना था, तो इसलिए उन्होंने किसी तरह से बीएससी को पास कर लिया। अमिताभ ने कहा कि, “गाइड बुक्स  के सहारे  हमने तीन साल तक अपनी बीएससी को कम्पलीट किया और बीएससी की डिग्री ली।’’ अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि उनका मन बीएससी करने का बिल्कुल भी नहीं था, लेकिन कोई विकल्प उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बीएससी करनी पड़ी। 

बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने साल 1962 में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज  से बीएससी में ग्रेएजुएशन किया था। इससे पहले अमिताभ ने अपनी शुरुआती शिक्षा प्रयागराज के बॉयज हाईस्कूल, शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से की थी। इतना  अच्छा एजुकेशनल बैकग्राउंड होने के बावजूद अमिताभ बच्चन को नौकरी के लिए काफी धक्के खाने पड़े थे। कहीं अच्छी नौकरी न मिलने के बाद बिग बी को कोलकाता जाकर एक माइनिंग कंपनी में काम करना पड़ा था। लगभग सात सालों तक माइनिंग कंपनी में काम करने के बाद अमिताभ ने साल 1969 से बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था। 

ये भी पढ़ें: Sholay की शूटिंग के दौरान Salim-Javed ने Amjad Khan को कह दी थी यह बात,  बाद में जब अमजद को इस बात का चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ और फिर….

Latest Posts

spot_img

you may like