When Alizeh Agnihotri Told Salman Khan That She Wanted To Become An Actress: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। उनकी यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसी बीच अब अलीजेह ने बताया है कि उनके एक्ट्रेस बनने के फैसले पर उनका मामा सलमान खान ने कैसा रिएक्शन दिया था?
अलीजेह ने इसके बारे में पिंकविला को बताते हुए कहा कि, ‘’जब वह मुझसे कहते थे कि, ‘मुझे लगता है कि तुम एक्टिंग करने जा रही हो,’ तो मैं कहती थी, ‘नहीं, मुझे नहीं पता।’ मुझे बहुत शर्म आती थी। मैं तब तक यह नहीं कहना चाहती था कि मैं एक अभिनेता हूं, जब तक मुझे खुद पता नहीं चल गया कि मैं यह कर सकती हूं या नहीं। मैं कुछ वर्षों से ट्रेनिंग ले रही थी और एक दिन मैंने उन्हें फोन किया और उनसे कहा कि मैं इसे प्रोफेशनली रूप से करने के बारे में सोच रही हूं और वह बहुत हंसे।’’
अलीजेह ने आगे सलमान खान के इस रिएक्शन के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’उन्होंने मुझसे कहा, ‘जब मैंने तुमसे कहा था कि तुम्हें इसे प्रोफेशनली तरीके से करना चाहिए तो तुम ने मना किया था। तो, यह मज़ेदार है कि तुम हाँ कह रही हो।’ तो, उन्होंने इसे बहुत अच्छे तरीके से लिया और मुझे उनकी हंसी याद है। उन्होंने मेरे लिए इस स्थिति को कम गंभीर बना दिया है। वह हमेशा इस बारे में मजाक और हंसी-मजाक करते रहते हैं। उन्होंने मेरे लिए इसे आसान बना दिया है और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।”
अलीजेह ने अंत में बताया कि वे सलमान खान से कैसे प्रेरित होती हैं? अलीजेह ने कहा कि, ‘’वे (सलमान) दिल से जवान हैं। उनके पास इतनी जबरदस्त ऊर्जा है। आज भी वे अपनी हर फिल्म को लेकर इतने उत्साहित रहते हैं। वे इसे बहुत जुनून के साथ करते हैं।’ यह बहुत प्रशंसनीय है क्योंकि इतने लंबे करियर के बाद जब आपको इसे करने की ज़रूरत नहीं है, तब भी आप हर दिन उसी खुशी के साथ काम करे हैं और यह चीज मैंने उनसे सीखती हूं।’’
ये भी पढ़ें: Deepti Pinniti ने Sridevi की मौत को लेकर किए कई बड़े खुलासे, एक्ट्रेस को Mamushi Poison देकर मारे जाने का किया दावा

