दर्शकों ने The Trial पर दिए ऐसे अजीब रिएक्शन, सीरीज में Kajol के किसिंग सीन्स बने चर्चा का विषय

Viewers  reactions on The Trial talks on Kajol kissing scenes: काजोल की वेब-सीरीज ‘द ट्रायल’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में काजोल एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। इस सीरीज पर दर्शक मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, इसके अलावा सीरीज में सबसे से ज्यादा काजोल के किसिंग सीन्स चर्चा का विषय बना है। 

काजोल की इस सीरीज का रिव्यू यूजर्स ट्विटर पर कर रहे हैं। एक यूजर ने काजोल की इस सीरीज का रिव्यू करते हुए लिखा कि, सब कुछ खोने के बाद सब कुछ जीतने की एक महिला की यात्रा, द ट्रायल ढेर सारी भावनाओं, प्यार, साहस, बलिदान, दयालुता और व्यावसायिकता से भरी हुई है। आपको बहुत – बहुत बधाईकाजोल और अन्य अभिनेताओं को भी।’’

वहीं एक दूसरे यूजर ने भी इस सीरीज के बारे में रिव्यू करते हुए ट्विट किया कि, ‘’हल्दीराम की आलू भुजिया के साथ वेब सीरीज “द ट्रायल” देखना शुरू किया। आलू भुजिया के साथ इसका पहला एपिसोड देखने के बाद मैं कहूंगा, “ये दोनों लत बन चुकी हैं”। आप इसे देखना बंद नहीं कर सकते और आप आलू भुजिया खाना भी बंद नहीं कर सकते।’’ 

एक और यूजर ने सीरीज के कंटेंट को बेकार बताते हुए लिखा कि, ‘’द ट्रायल पुरस्कार विजेता वेब सीरीज़  द गुड वाइफ का लेवल मैच नहीं कर पाई है, 8 एपिसोड की सीरीज़ के एपिसोड 2 में… अभी भी इसमें उलझी हुई कानूनी लड़ाई नहीं हुई है, बस अत्यधिक भावनात्मक भावनाएं हैं। फिर भी काजोल और अली खान का बेहतरीन प्रदर्शन।’’वहीं एक और यूजर ने इस सीरीज को बेकार बताते हुए लिखा कि, ‘’#TheGoodWife टीम को इतना खराब एडेपशन करने के लिए #TheTrial के निर्माताओं पर मुकदमा करना चाहिए!’’

इसके अलावा कुछ यूजर्स सीरीज में काजोल के एक्टर अली खान और जिशु सेनगुप्ता के साथ किसिंग सीन्स को लेकर भी कई सारे ट्विट्स कर रहे हैं। बता दें कि, ‘द ट्रायल’ को सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। यह सीरीज अमेरिकन सीरीज ‘द गुड वाइफ’ पर आधारित है। 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan की  Satyaprem Ki Katha इस दिन इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानें कितने में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स?

Latest Posts

spot_img

you may like