यहां से शुरु हुई थी Vicky-Katrina की Love Story, संपत्ति के मामले में पत्नी कैटरीना से 10 गुना पीछे हैं एक्टर!

जब विक्की कौशल ने फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम किया तो इससे तो वह बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले विक्की कौशल अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। विक्की कौशल का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में आया जब यह खबर सामने आई है कि वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। विक्की और कटरीना ने अपने रिश्ते से हर किसी को चौंका दिया था। वही जब साल 2021 में उनकी शादी हुई तो फैंस भी सरप्राइज हो गए। तो चलिए जानते हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रेम कहानी आखिर शुरू कैसे हुई?

वायरल हुई थी कपल की तस्वीरें
वैसे तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रेम कहानी की शुरुआत कहां से हुई इसके बारे में किसी को नहीं पता, लेकिन एक बार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को एक साथ अंबानी परिवार की होली में देखा गया था। यहां पर ये दोनों प्रियंका चोपड़ा के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए थे। यहीं से कपल की कुछ पर्सनल तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि विक्की कौशल और कैटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इसके बाद विक्की को अक्सर कैटरीना के घर आते जाते देखा गया। फिर एक दिन यह राज भी खुलकर सामने आया कि विक्की और कैटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिला, लेकिन जिस तरह से इन्होंने एक दूसरे को सेक्रेटली डेट किया, इसकी भनक मीडिया को भी नहीं लगी थी। वहीं फैंस भी सरप्राइज हो गए थे। इसके बाद साल 2021 में कपल ने शादी रचा ली और एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाया। बता दे कैटरीना विक्की कौशल को बहुत पसंद करती है तो वही विक्की कौशल कैटरीना को पाकर खुद को खुशनसीब मानते हैं।

कितनी है कपल की संपत्ति?
बात करें विक्की कौशल के करियर के बारे में तो 16 मई 1988 को मुंबई में मशहूर फाइटर मास्टर श्याम कौशल के घर जन्मे विक्की कौशल बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। सबसे पहले विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। इसके बाद ‘मसान’ में उन्हें मुख्य एक्टर के तौर पर काम किया जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

वही जब विक्की कौशल ने फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम किया तो इससे तो वह बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला। इसके बाद वह ‘सैम बहादुर’, ‘गोविंदा मेरा नाम’, ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दे विक्की कौशल की नेटवर्थ 41 करोड रुपए हैं जबकि उनकी पत्नी कैटरीना कैफ की नेटवर्थ 224 करोड़ है।

ये भी पढ़ें: Katrina की हमशक्ल बनकर रह गई पहचान, सलमान संग डेब्यू फिर भी नहीं चला करियर, अब कहां है ‘वीर’ एक्ट्रेस?

Latest Posts

spot_img

you may like