Mala Sinha को आखिर अपने पति एक्टर Chidambar Prasad Lohani से क्यों करनी पड़ी थी तीन बार शादी, जन्मदिन पर जानिए एक्ट्रेस के कुछ अनसुने किस्से

गुजरे जमाने की मशहूर हिंदी सिनेमा की अदाकारा माला सिन्हा अब फिल्मों में उतना एक्टिव नहीं हैं। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन हैं। ऐसे में जानते हैं उनसे जुड़े कुछ विवाद, जिसकी वजह से वो हमेशा चर्चा में रही हैं

Veteran Actress Mala Sinha Big Controversies: 11 नवंबर 1936 को कोलकाता में जन्मी माला सिन्हा ने बतौर बाल कलाकार ही काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी फिल्मों में आने से पहले माला बंगाली और नेपाली फिल्मों में काम कर चुकी थी। वैसे बात अगर माला के बचपन की करे, तो बचपन में माला सिन्हा का नाम आल्डा सिन्हा था। अब चूकि माला बंगाली और नेपाली फिल्मों में एक समय काम कर रही थी। इसलिए उस समय उन्हे एक नेपाली फिल्म एक्टर व बिजनेसमैन चिदंबरम प्रसाद लोहानी से प्यार हो गया था और माला सिन्हा ने फिर 1966 में बंगाली रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी से पहले माला हिंदी फिल्मों में भी मशहूर हो चुकी थी। 1957 में उनकी प्यासा फिल्म रिलीज हुई थी। जिसकी वजह से वो मशहूर हो गई थी और मुंबई में अधिकतर फिल्मों की शूटिंग किया करती थी।

माला सिन्हा का परिवार चूकि ईसाई था। इसलिए माला सिन्हा के पिता की इच्छा थी कि उनकी बेटी की शादी ईसाई रीति रिवाज के साथ हो। इसलिए माला ने पिता की इच्छा का सम्मान रखते हुए अपने पति चिदंबरम लोहानी से मुंबई के एक चर्च में फिर से शादी की। माला सिन्हा द्वारा ऐसा करने पर ये शादी चर्चा का विषय तब बन गई थी। दो बार एक ही शख्स से शादी होने के बाद फिर तीसरी बार भी माला सिन्हा को अपने पति से शादी करनी पड़ी। इस बार शादी करने की वजह पति का परिवार था। जो चाहता था कि उनका बेटा हिंदू रीति रिवाज से शादी करे, तभी वो माला सिन्हा को घर में आने की अनुमति देंगे।

माला सिन्हा के पास और कोई चारा नहीं था। इस तरह से माला सिन्हा एक ही शख्स से तीन बार शादियां रचा मायानगरी और देश में मशहूर हो गई। माला सिन्हा और चिदंबरम लोहानी से एक बेटी प्रतिभा सिन्हा हैं। प्रतिभा ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत अजमाई थी लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई। बेटी की नाकामी से मां माला सिन्हा काफी दुखी थी। माला सिन्हा एक बार तब फिर चर्चा में आई थी। जब उनके घर पर आयकर विभाग ने छापा मारकर उस जमाने में लाखों रूपये बरामद किया था। कोर्ट ने जब माला सिन्हा से पूछा कि इतने पैसे उनके पास कहां से आए। तब उन्होने ये कहकर सभी को हैरत में डाल दिया था कि उन्होने वेश्यावृति से ये पैसे कमाए हैं।

इसके अलावा माला सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में आई थी, जब एक डायरेक्टर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हे बिकनी पहनने को कहा था लेकिन एक्ट्रेस ने इससे साफ इनकार कर दिया था। एक्ट्रेस का कहना था कि वो ऐसा नहीं करेंगी। हालाकि बाद में निर्देशक व एक्ट्रेस में बातचीत से इसके लिए अलग रास्ता निकाला गया था और माला सिन्हा ने स्किन कलर की सलवार कमीज ड्रेस पहनकर हॉफ शॉट देकर इस सीन की शूटिंग पूरी की थी।

ये भी पढ़े: Salman Khan ने अपने फैंस से Tiger 3 को लेकर की इतनी बड़ी रिक्वेस्ट, बोले मुझे आप पर भरोसा है, सलमान की रिक्वेस्ट से…

Latest Posts

spot_img

you may like