‘तुम कभी एक्ट्रेस नहीं बन पाओगी..’ जब राज कपूर ने इस एक्ट्रेस की कर दी बेइज्जती, फिर देवानंद ने बिना ऑडिशन ऑफर की फिल्म!

ज़रीना को देवानंद साहब के माध्यम से फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' मिली और इस फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

एक्टिंग की दुनिया में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने शुरुआत में बहुत धक्के खाए। या साफ शब्दों में कहे तो इन्होंने कलाकार बनने के लिए बहुत पापड़ बेले तो कहीं ऐसे भी कलाकार रहे हैं जिन्हें मौके तो बड़े जल्दी मिल गए लेकिन सफलता पाने में देर लगी। आज हम बात करेंगे एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जिन्होंने शुरुआत में कई रिजेक्शन का सामना किया, लेकिन बाद में यह सक्सेसफुल एक्ट्रेस बनकर सामने आई। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री के बारे में…

राज कपूर ने किया था रिजेक्ट
दरअसल, जिस अभिनेत्री के बारे में हम बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब है। जरीना वहाब ने फिल्म ‘इश्क इश्क इश्क’ से अपने कदर की शुरुआत की। लेकिन इससे पहले उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, यहां तक की दिग्गज अभिनेता प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राज कपूर ने भी उन्हें सरे आम रिजेक्ट कर दिया था। राज कपूर ने तो ये तक कह दिया था कि वह कभी हीरोइन नहीं बन पाएगी। कहा जाता है कि इस बेज्जती के बाद जरीना बहुत टूट गई थी, हालांकि फिर उनकी किस्मत चमकी और देवानंद साहब ने उनका साथ दिया।

देवानंद साहब ने दिया काम
इसी बीच ज़रीना को देवानंद साहब के माध्यम से फिल्म ‘इश्क इश्क इश्क’ मिली और इस फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म कोई खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन यह जरूर हुआ कि जरीना को लोग नोटिस करने लग गए। पहली फिल्म के बाद उनके पास और फिल्मों के ऑफर आए। फिर जरीना ने ‘चितचोर’ में काम किया जिसके माध्यम से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई।

यहां से जरीना का कैरियर चल पड़ा और उन्होंने ‘अनपढ़’, ‘घरौंदा’, ‘सावन को आने दो’, ‘नया’, ‘तड़प’ और ‘सितारा’ जैसी फिल्मों में काम कर दर्शकों का दिल जीता। यह वही फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही और जरीना को हिंदी सिनेमा में नाम भी मिला। इसके बाद जरीना ने टीवी में भी काम किया। वह ‘यहां में घर-घर खेली’, ‘यह जिंदगी है गुलशन’ और ‘तुम्हारी दिशा’ जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है।

एक्ट्रेस ने बताया ऐसे मिली पहली फिल्म
जब जरीना मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा’ में शामिल हुई थी तब उन्होंने बताया था कि, “किसी ने मुझसे कहा कि देव साहब अपनी फिल्म ‘इश्क इश्क इश्क’ के लिए कास्टिंग कर रहे हैं, तो तुम्हें वहां कोई रोल मिल सकता है। मैं तुरंत अपनी सारी फोटोज लेकर सेट पर पहुंच गई। बिना कुछ कहे, बिना कुछ देखे देव साहब मेरे बगल से गुजरे और उन्होंने कहा हम साथ काम कर रहे हैं, लेकिन मैं अपना पता लिखकर वहां से चली गई।

आगे अभिनेत्री ने बताया कि, एक हफ्ते बाद मुझे देव साहब ने मिलने के लिए बुलाया मैं फिर अपनी तस्वीरों के साथ उनसे मिलने गई। लेकिन उन्होंने मेरे फोटोज देखी ही नहीं, उन्होंने कहा ‘चेहरा फोटोजेनिक है ये देखने के लिए फोटोज देखने की जरूरत नहीं है। उन दिनों फिल्म निर्देशक की आंखें कैमरा जैसी होती थी।”

ये भी पढ़ें: Sooraj Pancholi ने कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स किए साइन, बोले मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जो मेरी मां और बहन न देख सके

Latest Posts

spot_img

you may like