सालों से लापता है उर्मिला का ये एक्टर, सिर्फ एक गाने से बना सुपरस्टार, दी ब्लॉकबस्टर फिल्म, फिर हुआ गायब!

रवि बहल ने पापुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के साथ स्क्रीन साझा की थी। इन दोनों का पॉपुलर गाना 'हमसे तुम दोस्ती कर लो यह हंसी गलती कर लो' खूब पॉपुलर हुआ था

फिल्मी दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां पर कई कलाकार आए और चले गए। इनमें से कम ही कलाकार होते हैं जो इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाए रहते हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसे अभिनेता के बारे में जो एक गाने से सुपरस्टार बन गया और फिर इसने सनी देओल समेत बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गया। आज अभिनेता का जन्मदिन है। तो चलिए जानते हैं एक्टर के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

एक गाने से पॉपुलर हुआ अभिनेता
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘नरसिम्हा’ के एक्टर रवि बहल की। रवि बहल ने पापुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के साथ स्क्रीन साझा की थी। इन दोनों का पॉपुलर गाना ‘हमसे तुम दोस्ती कर लो यह हंसी गलती कर लो…’ खूब पॉपुलर हुआ था। आप फिल्म को तो छोड़ दीजिए बल्कि इसी एक गाने से यह अभिनेता पॉपुलर हो गया था। वही उर्मिला के करियर में भी चाँद लग गए थे।

फिल्म नरसिम्हा में सनी देओल ने भी काम किया था लेकिन ज्यादातर लाइमलाइट रवि बहल लूट कर ले गए थे। 10 में 1966 को मुंबई के महाराष्ट्र में जन्मे रवि बहल ने कुछ गिनी चुनी ही फिल्मों में काम किया। उनके पिता मशहूर प्रोड्यूसर श्याम बहल थे। हालाँकि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने बेटे की कोई मदद नहीं की। इसके बाद धीरे-धीरे रवि बहल इंडस्ट्री से गायब होने लगे।

इस शो से चमकी थी किस्मत
इसी बीच रवि बहल को जाने-माने अभिनेता जावेद जाफरी की मदद मिल गई और इन दोनों ने मिलकर टीवी की दुनिया में दस्तक दी। यहां पर यह दोनों अपना शो लेकर आए जिसका नाम ‘वूगी बूगी’ था। यह शो खूब पॉपुलर हुआ। इतना ही नहीं बल्कि इस शो ने कई बड़े-बड़े धारावाहिक और टीवी शोज के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यहां पर रवि बहल के करियर में थोड़ा उछाल देखने को मिला। इस शो के माध्यम से अभिनेता को लाइमलाइट तो खूब मिली, लेकिन उन्हें फिल्में फिर भी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

बता दे पिछले दिनों रवि बहल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह काफी बदले हुए नजर आए थे। दरअसल, वह पहले से ज्यादा डैशिंग और हैंडसम दिखाई दिए। इस दौरान कई लोगों ने उनसे कमबैक की मांग भी की। अभिनेता ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यदि अभिनेता वापस बॉलीवुड इंडस्ट्री में लौटते हैं तो यह उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी।

ये भी पढ़ें: जब Ajay Devgan के लिए कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ी थी रवीना-करिश्मा, बाजी मार गई थी Kajol!

Latest Posts

spot_img

you may like