Lock Upp 2 में दिखेगा नया फॉर्मेट, टीवी की ये फेमस बहुएं होंगी वार्डन

कंगना रनौत के शो लॉक अप 2 को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। करण कुंद्रा शो के दूसरे सीजन में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह हिना खान और रुबीना दिलैक वार्डन के रोल में नजर आएंगी

Lock Upp 2 Update: कंगना रनौत और एकता कपूर के विवादित शो लॉक अप (Lock Upp) के दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके है। हाल ही में खबर आई थी कि शो का प्रोमो जल्द ही रिलीज होने वाला है। अब खबर है कि शो में दो जेलर नजर आने वाले है। इसके साथ ही शो के फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। इस बार शो में जेलर की जगह दो वार्डन नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉक अप 2 के जेलर के नाम को लेकर खबरें तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि टीवी की दो खूबसूरत बहुएं वार्डन के रूप में नजर आने वाली है। लॉक अप के पहले सीजन के जेलर करण कुंद्रा दूसरे सीजन में नजर नहीं आने वाले है। इस बात की पुष्टि हाल ही में हुई है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी की संस्कारी बहू हिना खान और रुबीना दिलैक इसमें नजर आने वाली है। हालांकि बिग बॉस फेम शहनाज गिल का नाम भी सामने आ चुका है। लेकिन अब वह शो का हिस्सा नहीं है।

शो के मेकर्स ने हिना खान और रुबीना दिलैक को वार्डन बनाने की पुष्टि की है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी। इन दोनों एक्ट्रेसेस का नाम सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि लॉक अप 2 में हिना खान और रुबीना दिलैक वार्डर की भूमिका कैसे निभाती है। कंगना रनौत की इस जेल में टीवी के कई मशहूर सेलेब्स नजर आने वाले है। लॉक अप 2 इस बार टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

लॉक अप का पहला सीजन काफी हिट रहा। दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट में और वह जल्द से इसे टीवी पर देखना चाहते है। इस शो में दिव्या अग्रवाल को कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट को भी अप्रोच किया गया है। अब देखना होगा कि बिग बॉस 16 का कौनसा कंटेस्टेंट लॉक अप 2 में नजर आने वाला है।

ये भी पढ़े: एयरपोर्ट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आई Gauahar Khan, पति Zaid के साथ दिए पोज

Latest Posts

spot_img

you may like