एयरपोर्ट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आई Gauahar Khan, पति Zaid के साथ दिए पोज

गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही है। उन्होंने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैन्स को दी थी। अब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं

Gauahar Khan-Zaid Darbar: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। इस लुक में गौहर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान उनके पति उनका खूब ख्याल रख रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। जिसे देखकर फैंस उन्हें क्यूट कपल कह रहे है।

हाल ही में गौहर खान अपना बेबी बंप एयरपोर्ट पर स्पॉट करते नजर आई। इस दौरान उनके पति जैद दरबार ने अपनी पत्नी का खूब ख्याल रखा। उन्होंने अपनी पत्नी का हाथ नहीं छोड़ा। पैपराजी को देख दोनों ने साथ में पोज भी दिए। फैंस उनकी इस हरकत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। साथ ही जैद की काफी तारीफ की। वहीं कई लोग गौहर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे है। गौहर जल्द ही मां बनने वाली है। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी।

प्रेग्नेंट होने के बाद भी गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपनी कई फोटो और वीडियो शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट किया था। जिसके कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया और उन्हें कई टिप्स भी देते रहते है। फैंस जल्द से जल्द एक्ट्रेस का मां बनने का वेट कर रहे है।

गौहर खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल दुनिया में भी कदम रखा है। गौहर ने सैफ अली खान कि वेब सीरीज तांडव के अलावा कई और वेब सीरीज में काम किया है। गौहर ने डिजिटल क्रिएटर जैद दरबार से शादी की है। उनकी पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। इसके बाद इनकी दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने 25 दिसंबर को शादी की और अब वह जल्द माता-पिता बनने वाले है।

ये भी पढ़े: Archana Gautam ने Priyanka Gandhi के पीए के खिलाफ दर्ज की FIR, जाने क्या है मामला

ताज़ा ख़बरें