Pathaan का OTT वर्जन होगा अलग, Shah Rukh Khan के ये सीन नहीं होंगे कट

शाहरुख खान की पठान जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। वहीं, सिद्धार्थ आनंद ने बताया है कि पठान का ओटीटी वर्जन अलग होगा। इसमें कई ऐसे सीन जोड़े जाएंगे जो थिएटर में नहीं दिखाए गए थे

Extended OTT Version Of Pathaan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ‘पठान’ (Pathaan) से ऐसी वापसी की है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। शाहरुख खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन से वापसी की है और साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के बादशाह है। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। पठान ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में शानदार बिजनेस कर रही है। पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में है। वहीं अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं, इस फिल्म ने भारत में 530 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब दर्शक इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। अब हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने जानकारी दी है कि पठान का ओटीटी वर्जन अलग होने वाला है। थिएटर रिलीज हुई प्रिंट से अधिक लंबी होगी। थिएटर में रिलीज प्रिंट में कई सीन काट कर दिखाए गए थे। लेकिन ओटीटी पर पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान 26 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। लोगों का मानना है कि यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। मेकर्स जल्द ही पठान की रिलीज डेट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म की भी घोषणा कर सकते है। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ने पठान की सफलता के बाद पठान 2 की घोषणा की थी। इसके बाद फैंस काफी खुश है।

शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पठान ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए है, जिन्हे तोड़ना मुश्किल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने छठे वीकेंड में पांचवे वीकेंड से ज्यादा कमाई की है। पठान के बाद शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जल्द खत्म होगी। हाल ही में नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ मुंबई में कई सीन शूट किए है। जवान का निर्देशन साउथ के डायरेक्टर एटली कुमार कर रहे है।

ये भी पढ़े: Ajay Devgn और Ranbir Kapoor एक साथ इस गैंगस्टर फिल्म में नजर आएंगे

Latest Posts

spot_img

you may like