Vipul Amrutlal Shah की The Kerala Story के ट्रेलर में दिखा गायब हुई लड़कियों का दर्द, जानिए क्या है सच्चाई

मशहूर निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाला शाह ने भारत के दक्षिणी राज्य केरल में पिछले कई वर्षों से गायब हुई लड़कियों की कहानी पर द केरला स्टोरी नाम की एक फिल्म बनाई है। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है

The Kerala Story Trailer Controversy: मशहूर निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाला शाह ने भारत के दक्षिणी राज्य केरल में पिछले कई वर्षों से गायब हुई लड़कियों की कहानी पर द केरला स्टोरी नाम की एक फिल्म बनाई है। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। द केरला स्टोरी के ट्रेलर के रिलीज होते ही विवाद भी हो रहा है। कोई इस फिल्म के आंकड़े को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है। तो कोई धर्म को लेकर। वैसे द केरला स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड किरदार निभाया है। विवाद इस फिल्म की घोषणा से ही हो रहा है, लेकिन अब ट्रेलर के रिलीज के बाद ये और बढ़ गया है। इस फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत एक शालिनी उन्नीकृष्णनन नाम की लड़की की दर्दनांक कहानी से होती है। जिसे एक्ट्रेस अदा शर्मा द्वारा निभाया गया है।

अदा शर्मा द्वारा अभिनीत इस किरदार की कुछ और दोस्त लड़कियों को कैसे आईएसआईएस के लोग धर्मांतरण करवाकर सीरिया,ईराक व अफगानिस्तान जैसे देशों में ले जाकर इनके साथ ज्यादती करते हैं। यहीं इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है। केरल जैसे छोटे से राज्य से गायब हुई ऐसी लड़कियों की संख्या करीब 32 हजार के आसपास है। जो लव जेहाद के चक्कर में पड़कर वापस अपने घर गई ही नहीं। हालाकि कुछ संगठन इसे लेकर विरोध कर रहे हैं। तो कुछ आंकड़ों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, लेकिन सभी ये स्वीकार कर रहे हैं कि केरल से लड़कियां गायब जरूर हो रही हैं।

बीबीसी की एक रिपोर्ट की माने तो 2016 में केरल से 21 लोगों ने आईएसआईएस में शामिल होने के लिए देश छोड़ा था। उनमें से एक छात्रा थी, जिसने हाल ही में शादी से पहले इस्लाम कबूल किया था और वो देश छोड़ते वक्त प्रेग्नेंट थी। रिपोर्ट्स की माने तो किसी को भी रिकॉर्ड्स की जानकारी नहीं है लेकिन महिलाओं का ये आंकड़ा 10-15 से ज्यादा नहीं है। देश की जानी मानी फैक्ट चेक ऐजेंसी ऑल्ट न्यूज़ ने भी इन आंकड़ों को फर्जी बताया था।

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के आईटी सेल के पदाधिकारियों ने द केरला स्टोरी के ट्रेलर पर ट्विट करते हुए लिखा है कि ये केरला की खौफनांक सच्चाई है। जिसे देश की जनता को जानना चाहिए। बीजेपी के अरूण यादव का कहना है कि केरल इस्लामीकरण का शिकार हो गया है। 5 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। तो वहीं अमित मालवीय का कहना है कि लव जेहाद वास्तविक और खतरनाक है। इसे समय रहते पहचानना जरूरी है।

ये भी पढ़े: कंफर्म: Aditya Dhar का सपना टूटा, जानें क्यों Jio Studios ने The Immortal Ashwatthama को बनाने से मना किया?

Latest Posts

spot_img

you may like