Animal के हथौड़े वाले फाइट सीन को इस फिल्म से किया गया है कॉपी, Arjan Vailly भी नहीं है ओरिजिनल सॉन्ग

The Hammer Fight Scene Of Animal Has Been Copied From This Film: इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल को लेकर देशभर में काफी हाइप बना हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग ने दर्शकों को इस फिल्म को थियटेर में आने के लिए मजबूर कर दिया है। ‘एनिमल’ जिसको कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित किया गया है, तो इस फिल्म में संदीप ने विश्व सिनेमा की कुछ बेहतरीन फिल्मों का रेफरेंस भी डाला है। 

एनिमल के ट्रेलर हमें रणबीर कपूर का गुंडो से हथौड़े से लड़ते हुए खतरनाक फाइट सीन देखने को मिला है। तो संदीप ने यह सीन साउथ कोरियन फिल्म ‘ओल्डबॉय’ (2003)  से लिया है। हालांकि ,संदीप रेड्डी वांगा ने इस सीन को पूरी तरह से कॉपी नहीं किया है, उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी भी दिखाई है। इस फाइट सीन में संदीप ने बैकग्राउंड में एक जबरदस्त सॉन्ग ‘अर्जन वैली’ भी डाला है, जोकि इस फाइट सीन को और इंटेंस बना देता है। इसके अलावा संदीप ने जिस तरह से दूसरी गैंग के लोगों को मास्क लगाकर पेश किया है, तो यह भी सीन थोड़ा-थोड़ा मलयालम फिल्म ‘नायकन’ से इंस्पायर्ड लगता है। 

एनिमल में एक चीज और गौर करने वाली है और वो है बाप-बेटे के बीच प्यार। इस फिल्म में रणबीर कपूर (अर्जुन सिंह) अपने पिता अनिल कपूर (बलवीर सिंह) को काफी प्यार करते हैं और अपने पिता के लिए इतना खून खराबा कर देते हैं। तो इसका रेफरेंस हॉलीवुड की फिल्म ‘गॉडफादर’ से भी लिया जा सकता है। अब बात करें, फिल्म के मुख्य सॉन्ग ‘अर्जन वैली’ की तो यह सॉन्ग भी पंजाबी फॉक सॉन्ग है, जिसको की जाने-माने पंजाबी सिंगर कुलदीप मनक ने गाया था। हालांकि, एनिमल में ‘अर्जन वैली’ को भूपिंदर बब्बल ने गाया है और इस सॉन्ग का म्यूजिक ओरिजिनल फॉक सॉन्ग से बहुत अलग है। एनिमल में अर्जन वैली का म्यूजिक ओरिजिनल है, लेकिन लिरिक्स यह फॉक सॉन्ग की हैं।  बता दें कि, एनिमल 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें:  Animal से पहले भी Ranbir Kapoor की इसी तरह की उनकी कुछ बड़ी फिल्में हुई थी फ्लॉप, एनिमल की यह बात बन सकती है फिल्म के लिए मुसीबत  

Latest Posts

spot_img

you may like