‘बंदूक की नौकरी की है, गोली तो खानी पड़ेगी’ फिल्म Bholaa से Tabu का दमदार मोशन पोस्टर हुआ जारी

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' से तब्बू का दमदार लुक हुआ जारी किया गया है। एक बार फिर अपने दमदार किरदार से तब्बू धमाका करने आ रही है

Bholaa Movie Tabu Look: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री तब्बू की आगामी फिल्म भोला से उनका लुक जारी कर दिया गया है।इस फिल्म में वे एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म भोला से तब्बू का मोशन पोस्टर जारी किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म भोला से तब्बू का मोशन पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘’एक खाकी और सौ शैतान।“

मोशन पोस्टर काफी शानदार है। तब्बू इस पोस्टर में एक पुलिस ऑफिसर वाले इंटेस लुक में नजर आ रही है।पोस्टर में उनका एक गजब का डायलॉग है जिसमें वे कह रही हैं- “आज रात या तो वो हमे ढूंढ़ लेगा या हम उसे, बंदूक की नौकरी की है, गोली तो खानी पड़ेगी।‘’ फिल्म का मोशन पोस्टर देख लग रहा है कि फिल्म में काफी खतरमाक एक्शन देखने को मिलेगा।

बता दे कि, इस फिल्म को अजय देवगन ही डायेरक्ट कर रहे है और फिल्म में भोला का मुख्य किरदार भी निभा रहे है। यह फिल्म साल 2019 में आई साउथ की तमिल फिल्म ‘कैथी’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। कैथी में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म कैथी को टी लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म में एक कैदी बाप और उसकी बेटी की कहानी को दिखाया गया है जोकि जेल से छूटने के बाद अपनी बेटी से मिलने जाता है, लेकिन बीच में उसे कई गुंडो का सामना करना पड़ता है।

भोला को अजय देवगन एफफिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज़ फिल्म्स और ड्रीम वारियर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अभिताभ बच्चन और अमला पॉल भी अहम भूमिकाओँ में है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को 3डी में भी रिलीज किया जा रहा है।

तब्बू और अजय की जोड़ी दर्शकों को फिल्म दृश्यम 2 में काफी पंसद आई थी। अब देखना होगा कि फिल्म भोला में यह जादू देखने को मिलेगा कि नहीं। वर्कफ्रंट की बात करे तो अजय आखिरी बार फिल्म ‘दृश्यम 2’ में नजर आए थे। वे भोला के अलावा फिल्म मैदान और सिंघम 3 में नजर आयेंगे। वहीं तब्बू आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आई थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। वे भोला के अलावा कई अन्य फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar-Twinkle Khanna की शादी को 22 साल हुए पूरे, खिलाड़ी कुमार ने ट्विकंल के लिए लिखी ये दिल छू जाने वाली बात

Latest Posts

spot_img

you may like