सुपरस्टार Ritesh Pandey का धांसू गाना “आज जेल होई काल्ह बेल होई” सिर्फ 4 दिन में हुआ 10 मिलियन पार, फैन्स का जताया आभार

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रितेश पांडे ने एक बार फिर करोड़ों का खेला कर दिया है। यूट्यूब पर उनके दबंग अवतार ने हड़कंप मचा दिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स और रितेश पांडे का लेटेस्ट सांग आज जेल होई काल्ह बेल होई" न सिर्फ ट्रेंडिंग सांग बन गया है बल्कि यह गाना करोड़ों व्यूज क्रॉस कर गया है।

Superstar Ritesh Pandey melodious song: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने एक बार फिर करोड़ों का खेला कर दिया है। यूट्यूब पर उनके दबंग अवतार ने हड़कंप मचा दिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स और रितेश पांडे का लेटेस्ट सांग आज जेल होई काल्ह बेल होई” न सिर्फ ट्रेंडिंग सांग बन गया है बल्कि यह गाना करोड़ों व्यूज क्रॉस कर गया है। जी हां, सिर्फ एक दिन में 6 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाने वाले गाने को सिर्फ 4 दिनों में 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा और सराहा है।

करोड़ से अधिक का यह बड़ा आंकड़ा इस बात का संकेत है कि भोजपुरी अल्बम के गीतों में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स और रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने एक नई लहर ला दी है, और इस लहर में दूसरे गाने कहीं दूर फेंका गए हैं। इस गाने की विशेषता यह है कि इस में रितेश पांडे फिल्मी अंदाज में एक से बढ़कर एक डायलॉग बोलते हुए खूब पसंद किए जा रहे हैं।हथियार तो सिर्फ शौक खातिर रखीला बाबू, बाकी खौफ खातिर नाम ही काफी बा जैसे डायलॉग की वजह से गाना बहुत बड़ा हिट हुआ है।

वास्तव में रितेश पांडे का नाम ही काफी है, उनके गानों को ट्रेंडिंग पर लाने के लिए। गाने की गुणवत्ता पर वह हमेशा विशेष ध्यान देते है, यही वजह है कि उनके गाने ट्रेंड करते हैं।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत रितेश पांडे का गाना ‘आज जेल होई काल्ह बेल होई’ यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है और म्यूज़िक चार्ट्स में पॉपुलर लिस्ट में बना हुआ है। सोशल मीडिया पे रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने सभी का आभार कुछ यूं जताया है “आप सभी के अतना प्यार दुलार देला ख़ातिर बहुत बहुत धन्यवाद।” रितेश पांडे इतने सफल सुपर स्टार हैं मगर वह धरती से जुड़े इंसान हैं और एटीट्यूड नाम की चीज़ नहीं रखते। उनका कहना है “किसी ने बर्फ़ से पूछा तुम इतने ठंडे क्यों हो, तो बर्फ़ ने बहुत अच्छा जवाब दिया कि मेरा अतीत भी पानी और भविष्य भी पानी तो गर्मी किस बात पे रखूँ।”

अपने नए धांसू सांग में रितेश पांडे (Ritesh Pandey) एक दबंग व्यक्ति के लुक और कैरेक्टर में लाजवाब दिख रहे हैं। यह गाना किसी फ़िल्म के सांग की तरह शूट किया गया है। रितेश पांडे ने फिर सिद्ध किया है कि अल्बम के गाने में भी परफॉर्मेंस और एक्टिंग दिखा कर दर्शकों के दिलों में उतरा जा सकता है। उन्होंने भोजपुरी अल्बम के गीतों के स्तर को एक अलग ही ऊँचाई पर पहुंचाया है। सुपरस्टार रितेश पांडे के साथ इस सांग में पल्लवी गिरी लेडी सिंघम लग रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज सांग को रितेश पांडे ने गाया है जबकि इसको लिखा है मंजी मीत ने। संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, अरेंजर बादल खान हैं।

ये भी पढ़े: Anushka Sharma और Virat Kohli ने दिखाई बेटी वामिका की झलक!!

Latest Posts

spot_img

you may like