Jaat Twitter Review: सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की Sunny Deol के परफॉरमेंस की तारीफ, बोले सुपर इंटरटेनिंग 90 के दशक का सनी वापस आ गया है

गदर 2 की अपार सफलता के बाद अब सनी देओल की अगली फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सुबह पहला शो देखने के बाद जाट का सोशल मीडिया पर रिव्यू शुरू हो गया है

Sunny Deols Jaat Twitter Review: गदर 2 की अपार सफलता के बाद अब सनी देओल की अगली फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सुबह पहला शो देखने के बाद जाट का सोशल मीडिया पर रिव्यू शुरू हो गया है। यूजर्स फिल्म में सनी देओल के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलावा कई फिल्म क्रिटिक्स ने भी जाट की तारीफ करते हुए लिखा है ये फिल्म सुपर इंटरटेनिंग फिल्म है। तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स जाट की समीक्षा किस तरीके से कर रहे हैं। आपको बता दे कि जाट में सनी देओल एक तरफ जहां लीड में हैं, वहीं मुख्य खलनायक का किरदार एक्टर रणदीप हुड्डा ने निभाया है। तो वहीं विनीत कुमार सिंह भी सहायक रोल में हैं।

सनी देओल की इस फिल्म जाट को लेकर जहां सोशल मीडिया यूजर्स जहां जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म क्रिटिक व ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल का कहना है कि फिल्म सुपर इंटरटेनिंग है, वो आगे कहते हैं कि ये नॉर्मल आइटम नहीं है। एटम बम है। पैसा वसूल फिल्म। ऐसा लगता है कि जैसे 90 के दशक का सनी देओल वापस आ गया है। सुमित आगे बताते हैं कि पिछले 15 सालों में सनी देओल को ऐसा किसी ने पेश नहीं किया था।

जाट को लेकर फिल्म लेखक अमित जोशी ने मुंबई में स्क्रीनिंग देखने के बाद लिखा है कि, “मैं शायद ही ट्वीट करता हूं पर मैं आज मजबूर हूं। अभी-अभी #Jaat के प्रीमियर में शामिल हुआ। मन को झकझोर देने वाला, पैसा वसूल और शुद्ध मनोरंजन। अगर आप घायल, दामिनी या घातक के प्रशंसक हैं, तो यह फिल्म आपको उसके अगले स्तर पर ले जाती है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी से मुलाकात करने से चूक गया क्योंकि वहां बहुत सारे लोगों की भीड़ थी। जिन्हें मुझे अपनी पिछली फिल्म #TeriBatoonMeinAisaUljhaJiya में निर्देशित करने का सम्मान मिला था। उनके शक्तिशाली बेटे, एक्शन सुपरस्टार।” @iamsunnydeol स्क्रीन पर दहाड़ रहे हैं।

सनी देओल के साथ गदर और गदर 2 में उनके बेटे का किरदार निभाने वाले अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने अपनी स्टोरी में लिखा है कि कल रात #Jaat देखा। क्या शानदार फिल्म थी! प्रशंसकों के लिए अविस्मरणीय। सनी सर और उनकी टीम को इस उपहार के लिए बधाई 💥। इस धमाकेदार फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है और निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने किया है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज हुई है। यानि कि अब सनी देओल के ढाई किलो के हाथ की ताकत नॉर्थ के साथ ही साथ साउथ भी देखेगा।

ये भी पढ़े: Roti Kapada Aur Makaan की शूटिंग के वक्त Moushumi Chatterjee से इसलिए नाराज़ थे Manoj Kumar, देखिए ये Exclusive बातचीत

Latest Posts

spot_img

you may like