Sunny Deol Tells Reason Shouting At Fan While Taking Selfie: इन दिनों सनी देओल की एक एयरपोर्ट पर चलते वक्त फैन को चिल्लाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में फैन सनी देओल के साथ सेल्फी लेने में काफी वक्त लेता है और इसी पर गुस्से में आकर सनी फैन पर चिल्ला देत हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सनी की इमेज के साथ काफी निगेटिविटी फैलाई जा रही है। हालांकि, अब सनी ने खुद से इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
सनी ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सनी ने इसके बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, “कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं लगातार इधर-उधर चलता रहता हूं। हाल ही में मेरी पीठ में भी एक दिक्कत हो गई थी, लेकिन फिर भी, मैं इस पर कायम हूं और मुझे इसके साथ आगे बढ़ना होगा। कई बार ऐसा हुआ है कि मुझे दर्द होता है लेकिन फिर भी चलते रहना पड़ता है। जाहिर तौर पर फैंस आपसे प्यार करते हैं और आप इसे उनके साथ साझा करते हैं। कई बार, जब वे सेल्फी ले रहे होते हैं, तब भी वे दूर नहीं हटते। तो उस समय, मैं यह नहीं सोच रहा हूं कि कोई मुझे रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं, और मैं जो सोच रहा हूं वह है, ‘मुझे आगे बढ़ने दो। कृपया प्रयास करें और समझें’। फैंस के साथ एक इमोशनल जुड़ाव होता है।”
इसके अलावा सनी ने इस वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, ‘’मैंने कुछ भी गलत नहीं किया और अगर किया होता तो मैं उससे (फैन) से कहता, ‘मुझसे गलती हुई है, कृपया मुझे माफ कर दीजिए।’ उस वक्त मेरा दिमाग ऐसे ही असमंजस में था, कृपया समझने की कोशिश करें। लेकिन अगर मैं उस फैन से दोबारा कभी मिलूंगा, तो मैं उसे गले लगाऊंगा और उसे बताऊंगा कि मेरा यह मतलब नहीं था।”

