SRK की Jawan की रिलीज डेट बदली, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

 SRK Jawan: बॉलीवुड के किंग खान की आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में 02 जून 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणवश इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग लंबी चल सकती है, इसलिए फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जायेगा।

हालांकि, इस बात को आधिकारिक पुष्टि न तो शाहरुख ने की है और न ही इस फिल्म के मेकर्स ने की है। बता दें कि, इस फिल्म को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह एक एक्शन फिल्म हैं। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म में एक भारतीय स्पाई और एक डॉक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, नयनतारा और प्रियामणि भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। इस फिल्म से पहली बार तमिल फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता विजय सेतुपति शाहरुख से टकराते हुए नजर आयेंगे। विजय सेतुपति इस फिल्म में एक मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय भी अपना एक कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। 

सूत्रों के अनुसार थलापति विजय अपनी किसी पुरानी फिल्म का रोल इस फिल्म में दोबारा करेंगे। खबरें यह भी हैं कि थलापति विजय, एटली द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म ‘थेरी’ से अपना रोल दोबारा करेंगे। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। वे इसी फिल्म से पुलिस ऑफिसर का रोल शाहरुख की फिल्म जवान में करेंगे। हालांकि, इस बात कोई आधिकारिक पुष्टि अभी एटली ने नहीं की है। लेकिन यह बात पक्की है कि इस फिल्म में थलापति विजय कैमियो जरूर करेंगे।

इसके अलावा हाल ही में यह खबर भी आई थी कि ‘जवान’ फिल्म के निर्देशक एटली ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से इस फिल्म में एक कैमियो करने के लिए उन्हें अप्रोच किया था। हालांकि, इस बात की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर Ranbir Kapoor ने Alia-Raha पर लुटाया प्यार, वायरल हुआ वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like