SRK Breaks Silence on Insider vs Outsider in Bollywood: बॉलीवुड में इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस कोई नई नहीं है। समय-समय पर यह मुद्दा चर्चा में आ जाता है, खासकर जब इंडस्ट्री में किसी नए चेहरे को संघर्ष करते देखा जाता है या जब कोई स्टार किड आसानी से सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता नजर आता है। लेकिन इसी बहस के बीच शाहरूख खान का नजरिया एक प्रेरणादायक मिसाल के रूप में सामने आया है। हाल ही में शाहरूख खान ने इस विषय पर अपनी राय रखी है, जो दूसरों के लिए एक सबक बन सकता है।
शाहरुख खान ने वेव्स समित 2025 में हिस्सा लेते हुए इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस पर कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप कहाँ से आते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप क्या बनते हैं। उनका यह बयान न सिर्फ उनके संघर्ष की झलक देता है, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण भी है जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
शाहरुख खान ने आगे कहा कि वो काम को लेकर भूखे थे और अपनी भूख को शांत करने के लिए उन्होने काफी मेहनत की है और आज उनका एक मुकाम है, लेकिन वो इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस या इस शब्द से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। किंग खान का करियर स्वयं इस कथन का सबसे मजबूत प्रमाण है। दिल्ली की गलियों से निकलकर मुंबई की मायानगरी तक पहुँचने वाला यह अभिनेता न तो किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे, न ही उन्हें कोई आसान राह मिली। छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाले शाहरूख ने खुद को एक मेहनती, प्रतिभाशाली और दृढ़ निश्चयी कलाकार के रूप में साबित किया। उनकी फिल्मों की विविधता रोमांस से लेकर एक्शन और निगेटिव किरदारों तक, इस बात की गवाही देती है कि सफलता किसी ‘पारिवारिक कनेक्शन’ की मोहताज नहीं होती।
दीपिका पादुकोण ने इस पर कहा कि जब वो नई थी, तब इस तरह की बहस नहीं होती थी। अब इसे लेकर ज्यादा बात होने लगा है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्होने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया है कि वो नई नई लड़की हैं और यहां उन्हे लेकर कोई भेदभाव हुआ हो। दीपिका ने आगे कहा कि उन्हे याद है कि जब वो फराह खान से मिली, तो उन्होने कहा कि तुम शाहरुख खान से मिलो। शाहरुख खान उस समय विदेश में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जब वो वापस आए, तब मेरी मुलाकात उन्हे हुई और फिर आगे कुछ बताने की जरूरत नहीं है। हमने मेहनत की और नतीजा सबके सामने है।

