Sonakshi Sinha की Double XL इस दिन होगी रिलीज, Katrina Kaif को देंगी कड़ी टक्कर

Sonakshi Sinha’s Double XL Release Date : बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की फिल्म डबल एक्सएल (Double XL) बीते कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के फैंस उनकी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है।

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल (Double XL) अब 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना कैफ के फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) से टकराएगी। कैटरीना कैफ की फिल्म भी इसी डेट को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जबसे सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के फिल्म डबल एक्सएल का टीजर सामने आया है, तबसे इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। वहीं अब हाल ही में इस फिल्म से मोशन पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। 

फिल्म डबल एक्सएल (Double XL) की कहानी प्लस 2 साइज की महिलाओं के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी उनका बॉडी शेमिंग करने वालों का मुंह तोड़ जवाब देते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। वही इसमें सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल का म्यूजिक वीडियो ब्लॉकबस्टर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया । वहीं खबर यह भी है कि इन दिनों एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही है। 

यह भी पढ़ें : Rashmika Mandanna ने अपने फैमिली लाइफ को लेकर किया खुलासा, कहा – उन्होंने मुझे कंट्रोल….’

Latest Posts

spot_img

you may like