अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर सुर्खियों में है। योद्धा 15 मार्च यानी कि आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है और फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है। योद्धा एक देशभक्त आधारित फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ एक जांबाज हीरो के किरदार में नजर आ रहे हैं। बता दें, इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों से भी लोगों का दिल जीत चुके हैं। चलिए जानते हैं ‘योद्धा’ का क्या रिव्यू सामने आया है?
योद्धा की स्क्रीनिंग पर मिली तारीफ
दरअसल, गुरुवार की रात मुंबई में योद्धा की ग्रैंडस्क्रीन रखी गई जहां पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पत्नी कियारा आडवाणी और उनकी फैमिली भी शामिल हुई थी। बता दे जैसे ही स्क्रीनिंग खत्म हुई वैसे ही ‘योद्धा’ के लिए लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दी। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
YODHA IS NOTHING BUT A MASS HYSTERIA 🔥😭🙏
— Sidharth Malhotra FC (@SidharthFC_) March 14, 2024
Our #Yodha @SidMalhotra and Directors duo #SagarAmbre & #PushkarOjha received a warm and enthusiastic response at the special screening in Mumbai 🙏👏👏
Jai Hind 🫡🇮🇳#SidharthMalhotra #YodhaDay #YodhaInCinemas #YodhaReview pic.twitter.com/TEwk72xbak
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि “योद्धा एक मास हिस्टिरिया के अलावा और कुछ नहीं है..” एक अन्य यूजर ने लिखा, “शुरुआती रिव्यू से पता चलता है कि योद्धा भारतीय सिनेमा की अब तक की बेस्ट हाईजैक बेस्ड देशभक्ति फिल्म है। मेरे फेवरेट सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भारतीय सिनेमा को शेरशाह जैसी एक और अभूतपूर्व फिल्म दी है।”
क्या है योद्धा की कहानी?
बात की जाए फिल्म योद्धा की कहानी के बारे में तो हाइजेक किए गए एयर इंडिया की फ्लाइट के आसपास घूमती है। इसमें सिद्धार्थ सैनिक के रूप में रहते हैं जो लोगों को बचाने में अपनी जान की बाजी लगाते दिखाई देंगे, जबकि दिशा पाटनी एक केबिन क्रू सदस्य के रूप में है। इसके अलावा पापुलर एक्ट्रेस राशि खन्ना ने सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। बता दे फिल्म का बजट 55 करोड रुपए बताई जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में सिद्धार्थ को देखकर लग रहा है कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री का अगला देशभक्ति हीरो बनना चाहते हैं क्योंकि जहां कई लोगों ने फर्स्ट शो को पसंद किया तो कई लोगों ने इसकी थोड़ी आलोचना भी की।
#Yodha is formulaic, action-packed thriller set on a plane. The narrative successfully keep you guessing about who the perpetrators really is. #SidharthMalhotra delivered entrancing performance while #RaashiiKhanna and #DishaPatani also top notch. (4/5)#YodhaReview pic.twitter.com/dr7BpABIfg
— Atif Siddiqui (@TheAtifSiddique) March 14, 2024
क्या अगला देशभक्ति होरो बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ?
दरअसल, इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘मिशन मजनू’ में काम किया था जिसमें भी वह देश के लिए काम करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज में काम किया था जिसमें भी वह वर्दी पहने दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘शेरशाह’ में भी काम किया जो देशभक्ति फिल्म थी। ऐसे में योद्धा का शो देखने के बाद लोगों का यही मानना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडस्ट्री का अगला देशभक्ति हीरो बनना चाहते हैं, लेकिन योद्धा उन्हें कितना आगे निकाल पाती है अब यह तो वक्त ही बताएगा? फिलहाल फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।
ये भी पढ़ें: क्या सच में सौतेली बहन पूजा भट्ट और महेश की बेटी हैं Alia? एक्ट्रेस ने खुद बयां की थी सच्चाई!

