Kiara Advani आज बन जाएंगी Sidharth Malhotra की दुल्हन, शाही अंदाज़ होगी Wedding

अभिनेता सिध्दार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज शादी के सात फेरों के बंधन में हमेशा के लिए बध जाएंगे। इस शादी को शाही शादी बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जहां कई मेहमान इस कपल को आशार्वाद देने पहुंचने वाले हैं

Sidharth Kiara Grand Wedding: बॉलीवुड के दो खूबसूरत कपल आज शादी के सात फेरों के बंधन में बध जाएंगे। 07 फरवरी मंगलवार का दिन दोनों की ज़िंदगी में एक नई सौगात लेकर आएगा। जानकारी के मुताबिक शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। लव बर्ड कियारा और सिध्दार्थ की शादी को शाही शादी का स्वरूप दिया जा रहा है। इस रॉयल वेडिंग के लिए राजस्थान के जेसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस दुल्हन की तरह सज चुका है। कियारा के हाथों में मेहंदी की रस्म भी पूरी हो चुकी है। बस अब इंतजार है सिर्फ सात फेरो का, शादी के सात फेरों के बाद कियारा हमेशा के लिए अपने हमसफर सिध्दार्थ की हो जाएगी और एक नई पारी का आगाज़ करेंगी।

इससे पहले 6 फरवरी को मेहंदी और संगीत की रस्म अदायगी पूरी की गई, जिसके लिए सूर्यगढ़ पैलेस को गुलाबी रंग में सजाया गया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। महल की इन वायरल तस्वीरों को देखकर आप खुद ही अंदाज़ा लगा लेंगे कि ये शादी कितनी ग्रैंड शादी होने वाली है। जहां एक से बढ़कर एक मेहमान मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के सात फेरों से पहले हल्दी रस्म की अदायगी की जाएगी। ये हल्दी दोनों को एक दूसरे के नाम से लगाई जाएगी। सोचिए ये पल कितना यादगार और खूबसूरत होने वाला है। कियारा को दुल्हन के रूप में देखने के लिए हमारे साथ ही साथ फैन्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और उस घड़ी का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं, जब किराया सिड की दुल्हन बनेंगी। ये भी खबर है कि शादी के बाद आज ही दोनों की रिसेप्शन पार्टी भी वहीं होगी।

इस शाही शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारें वहां पहुंच चुके हैं और कई वीवीआईपीज के भी पहुंचने की संभावना है। इस शादी के खास मेहमान शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा बने हैं। इसके अलावा इस कपल को आशीर्वाद देने के लिए अंबानी परिवार भी यहां पहुंचेगा।

ये भी पढ़े: Suhana Khan एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आई नजर, वीडियो वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like