Malaika नहीं Shilpa Shirodkar थीं ‘छैंया छैंया’ की पहली पसंद, बोली- मुझे मनहूस समझा गया और..

शिल्पा ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'भ्रष्टाचार' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'खुदा गवाह', 'गज गामिनी', 'मृत्युदंड' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही और इंडस्ट्री में एक बड़ी सफलता हासिल की।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘छैया छैया’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करता है। जब भी यह गाना सुनाई देता है तो लोगों के पैर अपने आप ही थिरकने लगते हैं। यह वही गाना है जिसके जरिए मलाइका अरोड़ा को एक नई पहचान हासिल हुई थी। हालांकि मलाइका से पहले इस गाने के लिए कई अभिनेत्री के नाम सामने आए थे जिसमें पापुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा रवीना टंडन का भी नाम सामने आया था। बता दें, पहली बार शिल्पा शिरोडकर ने इस गाने से बाहर होने का दर्द साझा किया था। तो चलिए जानते हैं आखिर शिल्पा शिरोडकर को इस पॉपुलर गाने से क्यों बाहर कर दिया गया?

90s की टॉप एक्ट्रेस थीं शिल्पा
बता दें, 90 के दशक में शिल्पा शिरोडकर एक बड़ा नाम थी। वह गोविंदा से लेकर मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी थी। उन्होंने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘खुदा गवाह’, ‘गज गामिनी’, ‘मृत्युदंड’, ‘गोपी किशन’, ‘आंखें’, ‘कृष्ण कन्हैया’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही और इंडस्ट्री में एक बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि शिल्पा शिरोडकर को कई रिजेक्शन भी झेलना पड़े। इन्हीं में से एक जब उन्हें ‘छैया छैया’ गाने के लिए साइन किया गया तो उन्हें तुरंत बाहर भी कर दिया गया और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बताया जाता है एक्ट्रेस का मोटापा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय पर इंडस्ट्री में लोगों ने उन्हें मनहूस कहना शुरू कर दिया था।

छैया छैया से क्यों किया बाहर?
दरअसल, पिछले दिनों हुए इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिरोडकर ने ‘छैया छैया’ जैसे गाने पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि, “छैयां-छैयां जैसे गाने को कौन नहीं करना चाहेगा? फराह खान गाने को लेकर मेरे पास आई थीं। उन्होंने कहा था कि वो मुझे इसके लिए कंसीडर कर रही हैं। लेकिन फिर उन्हें लगा कि मैं मोटी हूं, इसलिए उन्होंने मलाइका को गाने में ले लिया।”

अपनी जिंदगी में आए उतार चढ़ाव को लेकर शिल्पा ने बताया कि, “मेरे इंडस्ट्री में काम करने की बड़ी वजह मिथुन चक्रवर्ती थे। जब मेरे हाथ से ‘सौतन की बेटी’ और बोनी कपूर की फिल्म ‘जंगल’ निकली तो इंडस्ट्री ने मुझे ‘मनहूस’ कहकर बाहर कर दिया था। लेकिन दादा (मिथुन चक्रवर्ती) ने मुझे ‘भ्रष्टाचार’ में रोल दिलवाया और इस तरह इंडस्ट्री में मेरे सफर की शुरुआत हुई।” इसके अलावा शिल्पा ने अपने कमबैक पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, “हां, बिल्कुल, मैं दोबारा से फिल्में करना पसंद करूंगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कुछ अच्छा काम करना चाहती हूं।”

बता दें, शिल्पा शिरोडकर इन दिनों टीवी की दुनिया में एक्टिव है। वह कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: Jagjit Singh: पहली बार स्टेज पर देख हंस पड़े थे लोग, फिर ऐसे बने ‘गजल सम्राट’, जानें दिलचस्प किस्से..

Latest Posts

spot_img

you may like