मच्छर को देख जोर-जोर से चिलाने लगी Shilpa Shetty, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। इन फोटोज और वीडियोज को फैंस खूब प्यार देते है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस को एक वीडियो पर ट्रोल किया जा रहा है

Shilpa Shetty Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनके कई वीडियो और फोटो को फैंस खूब प्यार देते हैं। शिल्पा शेट्टी को कई बार पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। लेकिन इस दौरान वह चिल्लाने लगीं और इस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। शिल्पा जब अपनी कार में बैठती हैं और जब वह दरवाजा बंद करती हैं तो कार में कुछ मच्छर आ जाते हैं। दरवाजा बंद होने के बाद एक्ट्रेस चिल्लाती हैं। फिर शिल्पा अपने हाथों से मच्छरों को उड़ाने और मारने की कोशिश करती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया रहे है। ज्यादातर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

शिल्पा के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा कि मच्छर ही तो था, डायनासोर था क्या? दूसरे यूजर्स ने लिखा अब कुछ भी वीडियो दिखाते है, ये लोग कुछ भीं करें। तीसरे यूजर ने लिखा ऑलवेज ओवरएक्टिंग, वहीं कुछ यूजर्स लिख रहें है कि 50 रुपये काट ओवर एक्टिंग का। कुछ यूजर्स इसे क्यूट भी बता रहें है।

शिल्पा शेट्टी ने पिछले दो सालों में दो फिल्में की हैं। साल 2021 में हंगामा हुआ और 2022 में निकम्मा। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। शिल्पा को एक बड़ी हिट की तलाश है। एक्ट्रेस अक्सर अपने लेटेस्ट वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। शिल्पा कई ट्रेंडिंग वीडियो भी बनाती रहती हैं। वह कभी-कभी अपने बच्चों के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर करती हैं।

शिल्पा शेट्टी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित भारतीय पुलिस बल पर बन रही वेब सीरीज में शिल्पा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Parineeti Chopra बनी मास्टर स्कूबा डाइवर, 9 साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद हासिल किया खिताब

Latest Posts

spot_img

you may like