Shilpa Shetty ने जब फिल्मों के ऑफर्स को लेकर कह दी थी बड़ी बात, मैं डायरेक्टर्स को सिर्फ सुझाव दे सकती हूं, किसी रोल को चेंज नहीं करा सकती

अपना 49वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म बाजीगर से की थी उसके बाद फिल्म शूल के एक आइटम सांग और दूसरी हिट फिल्मों ने उन्हे टॉप की एक्ट्रेसेस में शुमार कर दिया

Shilpa Shetty On Her Filmy Personal Life & Aspirations: 8 जून 1975 को जन्मी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आज अपना 49वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर लहरें पोडकास्ट आपके लिए एक्ट्रेस का एक फ्लैशबैक इंटरव्यू लेकर आ रहा है। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर, परिवार, कार व फूड च्वाइस आदि को लेकर खुलकर बातचीत की थी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शिल्पा ने अपने करियर को लेकर इस बातचीत में क्या कहा था, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि शिल्पा ने अपने करियर की शुरूआत अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर से की थी। जिसमें वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थी। इस फिल्म में शिल्पा के साथ ही साथ काजोल भी थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और यहां से शिल्पा के फिल्मी करियर को चार चांद लग गए।

हालाकि शिल्पा ने अपनी पहली फिल्म गाता रहे मेरा दिल साइन की थी। जिसमें वो रोहित और रोनित रॉय के साथ लीड में थी। इस फिल्म के निर्देशक दिलीप नाइक थे लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हो पाई। बहरहाल बाजीगर के बाद शिल्पा शेट्टी ने गोविंदा और अक्षय कुमार के साथ अपनी हिट जोड़ी बनाई। इनमें गोविंदा के साथ आग,छोटे सरकार व अक्षय कुमार के साथ मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी व धड़कन जैसी कामयाब फिल्में देकर दर्शकों के दिल की रानी बन गई। सुनील शेट्टी के साथ फिल्म कर्ज की शूटिंग के वक्त शिल्पा से लहरें ने ये इंटरव्यू किया था। ये फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी।

शिल्पा शेट्टी ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि जब भी उन्हे कोई फिल्म का ऑफर मिलता है। तो वो फिल्म मेकर या निर्देशक पर रोल को लेकर दबाव नहीं डालती। अगर उन्हे रोल न भी पसंद आया हो, तो भी वो सिर्फ सुझाव देती हैं लेकिन कभी भी रोल को चेंज करने का दवाब प्रोड्यूसर या डायरेक्टर्स पर नहीं बनाया है। जो रोल उन्हे दिया जाता था, वो बाखूबी उसे स्वीकार कर लेती थी। शिल्पा ने अपनी इसी इंटरव्यू में अपने कारों के शौक को लेकर भी खुलासा किया और कहा कि उन्हे निजी लाइफ में घूमना बहुत पसंद है और वो परिवार के साथ एकांत जगह पर जाना पसंद करती हैं, जहां ज्यादा शोरगुल न हो। ऐसे में उन्हे विदेशी लोकेशन्स ज्यादा पसंद आते हैं।

फिटनेस को लेकर हमेशा अलर्ट रहने वाली शिल्पा को खाना बनाना भी पसंद है पर अपने बनाए खाने को ज्यादा नहीं खाती हैं। शिल्पा उन लोगों के लिए आज एक रोल मॉडल हैं, जो फिटनेस पसंद हैं। हालाकि शिल्पा बीच में अक्षय कुमार के साथ अपने अफेयर व किस विवाद को लेकर सुर्खियों में रही हैं। शिल्पा ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर अपना घर बसा लिया और अब चुनिंदा फिल्मों में ही वो नजर आती हैं। शिल्पा ने अपने दौर के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। शिल्पा का ये पूरा इंटरव्यू देखने के लिए आप लहरें पोडकास्ट यूट्यूब चैनल को क्लिक कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Shyama Birth Anniversary: 50 और 60 के दशक की टॉप की एक्ट्रेस एक सिनेमैटोग्राफर पर हो गई थी फिदा, बड़ी ही खूबसूरत रही है…

Latest Posts

spot_img

you may like