‘’25 साल से तू अपने बेटे को मिल रहा है, आज में पहली बार अपने बाप से मिलूंगा’’ Shehzada का  Title Track हुआ आउट

Shehzada title track: कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म शहजादा का टाइटल सॉन्ग शहजादा यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यह इस फिल्म का पांचवा सॉन्ग है। सॉन्ग काफी शानदार है। इस सॉन्ग दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस सॉन्ग को पिछले आधे घंटे में सौ हजार से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस सॉन्ग की शुरूआत कार्तिक आर्यन के एक गजब के डायलॉग से होती है। 

कार्तिक यह डायलॉग परेश रावल के सामने बोलते हुए नजर आते हैं। वे सॉन्ग के शुरूआत में डायलॉग बोलते हुए कहते हैं कि, ‘’25 साल से तू अपने बेटे को मिल रहा है, आज में पहली बार अपने बाप से मिलूंगा।’’ इसके बाद सोनू निगम की स्वीट आवाज में यह सॉन्ग शुरू हो जाता है। फैंस यह सॉन्ग भी काफी पसंद आ रहा है, इसके अलावा शुरूआत में कार्तिक का दमदार डायलॉग भी पसंद आ रहा है। 

बता दें कि, इस सॉन्ग को सोनू निगम ने गाया है। इस सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम द्वारा कम्पोज किया गया है। सॉन्ग की लिरिक्स मयूर पुरी ने लिखी है। इस सॉन्ग पर डांस करते हुए कार्तिक आर्यन काफी जांच रहे हैं, वे सॉन्ग में बिल्कुल एक शहजादे लग रहे हैं। सोनू निगम ने पहली बार कार्तिक के लिए कोई सॉन्ग गाया है। सोनू की आवाज कार्तिक के लिए काफी फिट बैठ रही है। 

फैंस को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। फैंस भी यूट्यूब पर इस सॉन्ग को लेकर काफी अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कार्तिक की फिल्म शहजादा के गानों के लेकर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अरिजीत सिंह – दिलजीत दोसांझ – नीरज श्रीधर – सोनू निगम इस तरह एक फिल्म साउंडट्रैक एल्बम होना चाहिए।’’

एक फैन ने तो कार्तिक इस फिल्म को देखने के लिए सिर्फ इस सॉन्ग का बहाना लगा दिया। फैन ने कमेंट कते हुए लिखा कि, ‘’शहजादा सोनू निगम आ गया है सोनू सर का कभी न खत्म होने वाला दौर इस फिल्म को सिर्फ उनके गाने के लिए देखूंगा।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सोनू निगम की आवाज में कुछ ऐसा जादू है जो हमें हर बार सुनने पर महसूस होता है।’’

कार्तिक की यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। वे इस फिल्म के अलावा ‘सत्य प्रेम की कथा’ और ‘कैप्टन इंडिया’ में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: SRK ने Ayushmann Khurrana की फिल्म Dream Girl 2 पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like