SRK ने Ayushmann Khurrana की फिल्म Dream Girl 2 पर बोली यह बात

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने प्रतिभाशाली अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की तारीफ की है

SRK- Dream Girl 2: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का कल एक प्रोमो वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस प्रोमो वीडियो में आयुष्मान लड़की के रूप में फोन पर फिल्म पठान के पठान से बात करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब पठान ने उनकी इस आगामी फिल्म के लिए एक बात कही है। 

शाहरुख ने आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की तारीफ की है। उन्होंने यह तारीफ अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट कर की है। शाहरुख ने यह तारीफ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से जुडे़ एक फैन के सवाल को लेकर की है। शाहरुख जोकि अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक आस्क एसआरके नाम का सेशन चलाते हैं। इस सेशन में वे अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। शाहरुख ने आज भी यह सेशन रखा था। 

इस सेशन में एक फैन ने शाहरुख फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पर सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘’शाहरुख सर पूजा (आयुष्मान खुराना) से वैलेंटाइन डे एन्जॉय करने जा रहे हो की नहीं। आयुष्मान खुराना की आने वाली उनकी आने वाली फिल्म – ड्रीम गर्ल 2 के बारे में कुछ कहें।’’ इसी सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’आयुष्मान को उनके सभी काम और जीवन के लिए शुभकामनाएं। ड्रीमगर्ल काफी दिलचस्प लग रही है।’’

शाहरुख के इस ट्वीट को ड्रीम गर्ल 2 के निर्देशक राज शांडिल्य ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा करते हुए लिखा, ‘’धन्यवाद किंग खान सर।’’

बता दें कि, ड्रीम गर्ल 2 साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल का आधिकारिक सीक्वल है। इन दोनों फिल्मों को निर्देशक राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित किया गया है। साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल दर्शकों काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक नकली कॉल गर्ल का किरदार निभाया था, जिसमें वे लड़कियों की आवाज निकालकर लड़को और आदमियों से बात करते थे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने सच में लड़की आवाज निकाली थी। इस फिल्म क सीक्वल ड्रीम गर्ल 2, 07 जुलाई 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है।

ये भी पढे़ं: Ram Charan ने Akshay Kumar के इस Song पर किया डांस, देखें वीडियो

ताज़ा ख़बरें