Shefali Shah का सालों बाद छलका दर्द, कहा सरेआम मेरे साथ हुई थी छेड़खानी

शेफाली शाह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के लिए दिए इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है। जिसे सुन हर कोई हैरान है

Shefali Shah On Horrific Incident: हाल ही में विद्या बालन के साथ फिल्म जलसा में नजर आई शेफाली शाह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था। शेफाली शाह आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे मझी हुई कलाकारों में से एक हैं। ऐसा नहीं है कि शेफाली सिर्फ ओटीटी तक ही सीमित हैं, उन्होने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें सत्या से लेकर गांधी माय फादर,दिल धड़कने दो,कमांडो 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को तो सराहा गया था, लेकिन पहचान उन्हे मिली ओटीटी वेब सीरीज दिल्ली क्राइम से, जिसमें उन्होने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी।

शेफाली शाह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के लिए दिए इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है। जिसे सुन हर कोई हैरान है। शेफाली से जब मानसून वेंडिंग फिल्म के अनुभव और रोल के बारे में पूछा गया। तब उन्होने इस फिल्म में अपने रोल को लेकर बातें की और कहा कि वो असल में इस दर्द से गुजर चुकी हैं।

दरअसल शेफाली शाह ने फिल्म मानसून वेडिंग में एक ऐसा किरदार निभाया था। जिसका बचपन में यौन शोषण हुआ था। इसी बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि उनके साथ एक बाद ऐसा दर्दनांक हादसा हो चुका है। जब वो एक भीड़ भाड़ भरे बाजार से गुजर रही थी तो किसी ने उन्हे गलत इरादे से छुआ था। तो वो एकदम भौंचक्की रह गई थी।

शेफाली शाह ने आगे बताया कि बाद उन्होने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। जिसे उन्हे बहुत बुरा महसूस कराया था।वो शर्मनांक था। आपको बता दें कि शेफाली शाह ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म रंगीला से की थी। उसके बाद सत्या,गांधी माय फादर,दिल धड़कने दो,कमांडो 2,ब्रदर्स और द जंगल बुक जैसी फिल्में शामिल हैं।

वेब सीरीज दिल्ली क्राइम ने उन्हे और पहचान दिलाई। इसके अलावा शेफाली ने डार्लिंग व ह्यूमन जैसे प्रोजक्ट्स में काम करके खूब वाह वाही बटोरी है। शेफाली को अक्सर समसामयिक मुद्दे पर अपनी बात करते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े: Kapil Sharma ने अपने बच्चों के साथ किया ऐसा काम, फैंस ने की तारीफ

Latest Posts

spot_img

you may like