Sheezan Khan ने कहा Tunisha Sharma की कमी कोई भी पूरा नहीं कर सकता, बोले वो मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा थी 

Sheezan Khan Misses Tunisha Sharma: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता शीजान खान जिनकी जिंदगी में एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन के बाद काफी उथल-पुथल मच गया था। तुनिषा ने पिछले साल सुसाइड कर लिया था, जिसके के बाद तुनिषा की मां ने  एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान खान पर आरोप आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद शीजान खान को छह महीने तक जेल में भी रहना पड़ा और मार्च 2023 में उन्हें जेल से छोड़ा गया। इसी बीच शीजान खान ने कई दिनों बाद अपनी को-स्टार तुनिषा शर्मा और अपने साथ हुए इस बुरे अनुभव के बारे में बताया है। 

शीजान खान ने हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत करते हुए तुनिषा शर्मा को याद करते हुए कहा कि,  ‘मेरे जीवन में जो उनकी जगह थी, वो शब्दों में बंया नहीं की जा सकती है। कुछ लोगों को पता है कि वो मेरे जीवन का अहम हिस्सा थी। मैं यह स्वीकार करने से नहीं डरता कि उनके असामयिक निधन ने एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। अगर वे यहां होती तो वह मेरी लिए एक मजबूत ढाल बनकर मेरे साथ रहती। वो मेरे लिए हमेशा मेरी तुन्नी रहेंगी, जिनकी मैंने दिल से केयर की थी। उनके साथ शीजान का भी एक हिस्सा जा चुका है। ‘’

शीजान खान ने अपने छह महीने  जेल में रहने के अनुभव के बारे में भी बताते हुए कहा कि, ‘’जेल एक ऐसी जगह है, जो आपको अंदर से बिल्कुल तोड़ देती है, और यह एक दिन हर दिन आपको अंदर से तोड़ती है। हर एक मिनट काफी अंतहीन लगता है। लोगों को छोटी-छोटी बातों पर परेशान होते देखना अजीब है। किसी की समस्या कितनी भी गंभीर क्यों न हो, जब आपके पास सोने के लिए बिस्तर, कंबल और तकिया हो तो सब कुछ मायने नहीं रखता। आप इससे अधिक भाग्यशाली नहीं हो सकते। मुझे उस जगह से बाहर आना काफी अच्छा लगा।’’

बता दें कि, शीजान खान और तुनिषा शर्मा दोनों ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ सीरियल के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे। यह दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन ब्रेकअप के कुछ ही दिन बाद तुनिषा ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद एक्ट्रेस की मां ने शीजान को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया थ। इसके बाद ही शीजान खान को जेल ही हुई थी।  

ये भी पढ़ें: Gauahar Khan ने बताया अपना डिलीवरी का अनुभव, बोलीं मैं खुद कार चला रही थी और मेरे पति मेरे पास बैठे थे

Latest Posts

spot_img

you may like