World Governments Summit 2024 में शामिल हुए Shahrukh, बोले- मुझे कभी हॉलीवुड फ़िल्में नहीं मिली…

शाहरुख से पूछा गया कि क्या वह 'जेम्स बॉन्ड' का रोल करना चाहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, "मैं बॉन्ड बनना तो चाहता हूं, लेकिन मैं उसके लिए बहुत छोटा हूं।"

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले मशहूर एक्टर शाहरुख खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में देखने को मिलती है। वही दुबई में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जब भी शाहरुख खान दुबई में शिरकत करते हैं तो फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अब इसी बीच शाहरुख खान दुबई में चल रहे ग्लोबल इवेंट ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट’ में नजर आए जहां पर उन्होंने अपने फैंस के बीच खुलकर बातचीत की। साथ ही कई सवालों के भी जवाब दिए। तो चलिए डिटेल में जानते हैं शाहरुख़ ने क्या कहा?

जेम्स बॉन्ड का रोल करेंगे शाहरुख़?
दरअसल, इस इंटरव्यू में शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या वह पापुलर हॉलीवुड स्पाई हीरो ‘जेम्स बॉन्ड’ का रोल करना चाहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “मैं बॉन्ड बनना तो चाहता हूं, लेकिन मैं उसके लिए बहुत छोटा हूं।” इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। इसके बाद जब शाहरुख से पूछा गया, कि बॉन्ड फिल्मों में विलेन बनने के बारे में उनका क्या ख्याल है? इस पर अभिनेता ने कहा कि, “हां। इसके लिए मैं पर्याप्त ‘ब्राउन’ हूं।” इस दौरान एक होस्ट ने ने उन्हें ‘लेजेंड’ बताया जिस पर शाहरुख़ मजाकिया अंदाज में कहते हैं ‘आप बहुत स्वीट हैं, लेकिन मैं लेजेंड नहीं हूं.. आई एम बॉन्ड, जेम्स बॉन्ड।’

इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म का फार्मूला भी साझा किया। उन्होंने बताया कि, “कई बार ऐसा होता है कि आपको लगता है कि आपने बड़ी अच्छी फिल्म बनाई है, आप सबसे अच्छी कहानी बना रहे हैं, आपको लगता है कि पूरी दुनिया इसे पसंद करेगी। मगर शुक्रवार सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो फिल्म फ्लॉप हो जाती है। या कई बार ऐसा होता है कि आपको फिल्म अच्छी नहीं लगती लेकिन वो बड़ी हिट हो जाती है।” शाहरुख़ आगे कहते हैं कि, “वो हमेशा से एक एक्शन हीरो बनना चाहते थे। लेकिन लोगों को उनमें वो हीरो दिखने लगा जो उम्मीद देता है, प्यार बांटता है, जैसे मैं बार-बार अपनी बाहें फैलाता हूं। तो मेरी रेगुलर फिल्म होगी जो उम्मीद देती होगी, अच्छाई और खुशी देती हो और प्यार फैलाती हो”

हॉलीवुड में काम करने पर क्या बोले शाहरुख़?
शाहरुख़ खान से पूछा कि आप हॉलीवुड में काम क्यों नहीं करते? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “किसी ने कभी मुझे ऐसा कोई क्रॉसओवर काम नहीं ऑफर किया जो बहुत दमदार हो। मैं अभी यही सीख रहा हूं कि मैं अपनी ऑडियंस के सामने कैसे डिलीवर करूं जो मुझे प्यार करती है। तो आगे कैसे अपना काम फैलाने लग जाऊं। मुझे हॉलीवुड या इंग्लैंड में कोई ऐसी दमदार फिल्म ऑफर ही नहीं हुई।

हां, स्लमडॉग मिलियनेयर थी। मैंने मिस्टर बॉयल के साथ काफी वक्त बिताया, वो बहुत स्वीट हैं। मैं उस समय टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ कर रहा था। फिल्म में जो कहानी कही जा रही थी, मुझे उसमें होस्ट का किरदार बहुत कमजोर लगा।”

बता दें, इस इवेंट में शाहरुख़ खान ने कई सवालों के जवाब बहुत सहजता से दिए। एक्टर का इवेंट चर्चा में बना हुआ है। शाहरुख़ को आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। फिल्म में वह तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें: क्या सच में है जेल से रिहा हुए Navy के पूर्व-अफसर और Shahrukh Khan का कनेक्शन?

Latest Posts

spot_img

you may like